गुना में कलेक्टर पर भड़के केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले- ऐसा नहीं चलेगा
Vikram Jain | Jul 06, 2024, 24:03 IST
Union Minister Scindia angry at Guna Collector
गुना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्टर पर भड़क गए। सिंधिया सर्किट हाउस में लोगों से मिलने की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण नाराज हो गए।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्टर पर भड़क उठे। वे सर्किट हाउस में लोगों से मिलने की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण नाराज हो गए।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर गुना पहुंचे। इस दौरान वे कलेक्टर पर भड़क गए। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह से कहा कि जब पहले ही कहा गया था व्यवस्था बनाने, तो क्यों नहीं बनाई गई। ये नहीं चलेगा। जब मैंने कहा है एक सिस्टम बनाने के लिए, बना के रखिएगा अगली बार से। नागरिकों से मिलने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। आगे से इसका ध्यान रखें।
दो दिवसीय दौरे पर गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन लिए। सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों से मिलने के बाद सिंधिया बमोरी के लिए रवाना हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा नल जल योजना में धांधली का मुद्दा, बीजेपी के इस विधायक ने कही ये बड़ी बात
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले भी अधिकारियों को को फटकार लगा चुके हैं। 20 जनवरी को केंद्रीय मंत्री गुना के दौरे पर आए थे। लक्ष्मीगंज में आयोजित आमसभा में भाषण के दौरान सिंधिया ने कलेक्टर, एसपी को देखा तो वे मंच पर नहीं थे। इसी बात पर सिंधिया जमकर नाराज हो गए थे उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और एसपी को फटकार लगाई थी।
अव्यवस्था को लेकर सिंधिया ने जताई नाराजगी
दो दिवसीय दौरे पर गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन लिए। सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों से मिलने के बाद सिंधिया बमोरी के लिए रवाना हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा नल जल योजना में धांधली का मुद्दा, बीजेपी के इस विधायक ने कही ये बड़ी बात
पहले भी अधिकारियों पर नाराज हो चुके हैं सिंधिया
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar prasad
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav