सिंधिया ने DFO को फटकारा, कहा-क्या तमाशा चल रहा है?, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Feb 08, 2024, 24:00 IST
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद सिंधिया ने IFS अफसर को लगाई फटकार।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्रामाणों की परेशानी को लेकर गुना के डीएफओ को फटकार लगा दी। बमोरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ों की कटाई को लेकर सिंधिया से शिकायत की थी। जिसके बाद सिंधिया ने वन मंडलाधिकारी को फोन लगाया था।
BHOPAL. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) जनता की समस्याओं को लेकर लगातार एक्शन में हैं। उन्होने एक बार फिर गुना जिले में अधिकारी को फटकार लगाई है। इस बार सिंधिया ने गुना के DFO(Divisional Forest Officer) को फोन लगाकर फटकार दिया। दरअसल, बमोरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ों की कटाई की समस्या को लेकर सिंधिया से शिकायत की थी। जिसके बाद सिंधिया ने वन मंडलाधिकारी को फोन लगाया था।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन लगाकर गुना जिले में पदस्थ IFS अधिकारी अक्षय राठौर (डीएफओ) से फटकार लगाते हुए पूछा कि... क्या तमाशा चल रहा है...? रतलाम-झाबुआ के लोग बमोरी में वनभूमि पर बिल्डिंग बना रहे हैं, हमारे जंगल क्यों कट रहे हैं?.... जवाब में डीएफओ ने कहा- मैं फिलहाल अवकाश पर हूं.... डीएफओ का जवाब सुनकर सिंधिया ने कहा कि कब छुट्टी से वापिस आ रहे हो?... छुट्टी से वापस आकर मेरे ऑफिस में जानकारी भेजना, ये सब रुकना चाहिए। इसके बाद मामले में डीएफओ अक्षय राठौर ने वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही है। सिंधिया का ये अंदाज कुछ दिनों पहले भी देखने को मिला था जब उन्होने भरे मंच से कलेक्टर और एसपी को फटकार लगा दी थी।
दरअसल, एक कार्यक्रम में बमोरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सिंधिया से मुलाकात की और अपनी समस्या बताते हुए शिकायत करते हुए कहा कि बमोरी में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। रतलाम झाबुआ से आए आदिवासियों ने पूरे जंगल का सफाया कर दिया, जंगल काटकर अब वनभूमि पर पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। बमोरी रेंजर की मिलीभगत से ये काम हो रहा है। वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने की कोशिश की जाती है तो आदिवासी खूनखराबे पर उतारू हो जाते हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी जाती है। ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद सिंधिया ने तत्काल डीएफओ अक्षय राठौर को फोन लगाया और फटकार लगा दी।
बता दे कि गुना जिले के बमोरी में पिछले पांच सालों में हजारों बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण किया गया है। वनभूमि पर लगे बेशकीमती पेड़ों को काटकर खेती की जा रही है। जंगल की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है। कई बार तो आदिवासियों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष भी देखने को मिला है।
सिंधिया ने डीएफओ को लगाई फटकार

ग्रामीणों ने सिंधिया को बताई समस्या
दरअसल, एक कार्यक्रम में बमोरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सिंधिया से मुलाकात की और अपनी समस्या बताते हुए शिकायत करते हुए कहा कि बमोरी में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। रतलाम झाबुआ से आए आदिवासियों ने पूरे जंगल का सफाया कर दिया, जंगल काटकर अब वनभूमि पर पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। बमोरी रेंजर की मिलीभगत से ये काम हो रहा है। वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने की कोशिश की जाती है तो आदिवासी खूनखराबे पर उतारू हो जाते हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी जाती है। ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद सिंधिया ने तत्काल डीएफओ अक्षय राठौर को फोन लगाया और फटकार लगा दी।
पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर अतिक्रमण
बता दे कि गुना जिले के बमोरी में पिछले पांच सालों में हजारों बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण किया गया है। वनभूमि पर लगे बेशकीमती पेड़ों को काटकर खेती की जा रही है। जंगल की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है। कई बार तो आदिवासियों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष भी देखने को मिला है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari