MP News : बीमार दुल्हन के लिए बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, गोद में उठाकर OPD में लिए फेरे

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 01, 2025, 14:45 IST
Share
Marriage at hopital OPD
Marriage at hopital OPD

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में हुई एक अनोखी शादी, जहां दूल्हा अस्पताल में भर्ती अपनी मंगेतर को गोद में उठाकर सात फेरे लेता है। अस्पताल में सजी बारात ने सबका दिल जीता।

MP News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 30 अप्रैल को एक अनौखी शादी का आयोजन किया गया। यह शादी उस वक्त खास बन गई जब दूल्हा अपनी मंगेतर को अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद शादी के मंडप तक लेकर पहुंचा। अस्पताल के ओपीडी वार्ड में शादी की सारी रस्में निभाई गईं और दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर सात फेरे लिए।

शादी का फैसला अस्पताल में

आदित्य सिंह और नंदिनी की शादी पहले ही तय हो चुकी थी, लेकिन शादी के ठीक एक सप्ताह पहले नंदिनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नंदिनी को पहले कुंभराज और फिर बीनागंज के अस्पतालों में दिखाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नंदिनी को बेड रेस्ट की सलाह दी, जिससे शादी को टालने की बात की जा रही थी।
फिर परिजनों ने मिलकर निर्णय लिया कि शादी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और इसे अस्पताल में ही आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन भी इस निर्णय पर सहमत हुआ।

अस्पताल को दुल्हन के घर की तरह सजाया गया

अस्पताल के गेट पर दूल्हे आदित्य की बारात का स्वागत किया गया। पूरे अस्पताल को दुल्हन के घर की तरह सजाया गया। ओपीडी वार्ड में रात के 1 बजे मंडप सजा और शादी की सभी रस्में वहां पूरी की गईं। दूल्हे आदित्य ने अपनी दुल्हन नंदिनी को गोद में उठाकर सात फेरे लिए।

ये भी पढ़ें:

शादी के कार्ड छप गए! सबसे पहले इन्हें निमंत्रण देने की है परंपरा

अक्षय तृतीया पर था शुभ मुहूर्त

शादी का मुहूर्त अक्षय तृतीया पर था, जो कि दो साल बाद आया था। नंदिनी की तबीयत को देखते हुए परिवार को बहुत चिंता थी, लेकिन शादी को टालने का कोई सवाल नहीं था।

https://www.youtube.com/watch?v=UpIU20CjJ_k

डॉक्टर का बयान

अस्पताल के संचालक डॉ. जेके पंजाबी ने बताया कि जब नंदिनी को भर्ती किया गया था, तब उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन दो दिन पहले उनकी हालत में सुधार आया। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि नंदिनी अभी चलने-फिरने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी, लेकिन उनके परिवार ने विवाह के निर्णय को पूरी तरह से सपोर्ट किया।

इस राजगढ़ घटना से हर कोई चकित है और सभी इस अनौखी शादी की मिसाल दे रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • अस्पताल
  • शादी
  • ओपीडी
  • राजगढ़ घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती