मप्र के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा का अनावरण; परिजनों ने लिया हिस्सा, अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर शिवराज ने दी पुष्पांजलि

Jitendra Shrivastava | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा का अनावरण; परिजनों ने लिया हिस्सा, अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर शिवराज ने दी पुष्पांजलि
मप्र के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा का अनावरण; परिजनों ने लिया हिस्सा, अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर शिवराज ने दी पुष्पांजलि

मंत्रालय परिसर में मंगलवार को प्रदेश के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण उनके परिजनों की मौजूदगी में हुआ। परिजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

BHOPAL. मंत्रालय परिसर में मंगलवार को प्रदेश के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण उनके परिजनों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर कांग्रेस और बीजेपी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत नेताओं के परिजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें कि आज मंत्रालय परिसर में माननीय पूर्व दिवंगत मुख्य मंत्रियों की प्रतिमा अनावरण के इस कार्यक्रम में भगवंत राव मंडलोई का परिवार भी था इनकी तीन पीढ़ियों को वल्लभ भवन में बैठकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिला है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे

इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी नहीं पहुंचे। ऐसी स्थिति में कैलाश जोशी के पोते जयवर्धन जोशी की मौजूदगी रही। सीएम चौहान ने जयवर्धन का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे और सीएम चौहान के साथ अपने पिता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व सीएम भगवंत राव मंडलोई के परिजन और नगरीय विकास व आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई और उनके परिजनों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। पूर्व सीएम गोविंद नारायण सिंह के बेटे पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह और उनके परिजन, पूर्व सीएम वीरेंद्र सखलेचा के बेटे और मंत्री ओपी सखलेचा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

दिवंगत मुख्यमंत्रियों के सपने पूरे करने के हो रहे प्रयासः सीएम

प्रतिमाओं के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्रियों ने विकास के जो स्वप्न देखे थे, उन्हें पूरा करने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं केवल मूर्ति नहीं, हमारी भावनाओं का प्रकटीकरण हैं। वल्लभ भवन में जब ये नया सचिवालय बना। तब मेरे मन में यह भाव आया कि सभी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा यहां लगनी चाहिए ताकि हम उनके योगदान को स्मरण कर सकें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के गठन को 1 नवंबर 2023 को लगभग 67 वर्ष हो जाएंगे। इन वर्षों में प्रदेश ने प्रगति और विकास की एक लंबी यात्रा तय की। मैं पूरे गर्व के साथ कहता हूं कि इस विकास यात्रा में प्रत्येक मुख्यमंत्री का अतुलनीय योगदान रहा है। मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में सभी मुख्यमंत्रियों ने अतुलनीय योगदान दिया है। मैं आज उन सभी के चरणों में प्रणाम करता हूं।

इन 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की लगाई गईं प्रतिमा

मंगलवार को मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर में जिन 14 पूर्व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाओं का अनावरण हुआ। उसमें रविशंकर शुक्ल, भगवंतराव मंडलोई, कैलाशनाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविंद नारायण सिंह, राजा नरेशचंद्र सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चंद्र सेठी, कैलाश चंद्र जोशी, वीरेन्द्र कुमार सखलेचा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, बाबूलाल गौर शामिल हैं। सीएम ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजनों के साथ संवाद कर शाल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। इन प्रतिमाओं का निर्माण अनिल पंडित और उनकी टीम ने किया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रतिमाओं का काम कराया है।

तीन पीढ़ियों को मिला प्रदेश की सेवा का अवसर

  1. आज मंत्रालय परिसर में माननीय पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे एक ऐसा परिवार भी था जिसकी तीन पीढ़ियों को वल्लभ भवन में बैठकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिला है।
  2. स्वर्गीय पंडित भगवंत राव मंडलोई, ये मप्र के पूर्व सीएम पद्म विभूषण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य रहे।
  3. भगवंत राव मंडलोई के बेटे स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई, 1974 बैच के आईएएस रहे।
  4. विनोद कुमार मंडलोई के बेटे नीरज मंडलोई, 1993 बैच के आईएएस हैं।
Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • unveiling of the statues of late Chief Ministers
  • family members took part in the program
  • Shivraj paid floral tributes at the statue of Arjun Singh
  • दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा का अनावरण
  • परिजनों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  • अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर शिवराज ने दी पुष्पांजलि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज