New Update
/sootr/media/media_files/iTOCu3I5aAwmNCeqFiYC.jpg)
00:00
/ 00:00
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
BHOPAL. उत्तराखंड के सोनप्रयाग में हुए लैंडस्लाइड (Uttarakhand landslide) में मध्य प्रदेश के 3 तीर्थयात्रियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। SDRF ने कई घायलों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों में से 3 धार (Dhar) जिले के सरदारपुर के रहने वाले थे।
भूस्खलन सोनप्रयाग से कुछ दूरी पर गौरीकुंड के पास हुआ। यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ धंसने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मंगलवार को SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी के शव मलबे से निकाले हैं। साथ ही कई घायलों को बचाया गया है। मृतकों में 3 तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले है। साथ ही गुजरात और नेपाल के रहने वाले तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।
लैंडस्लाइड में मध्य प्रदेश के धार जिले के 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो हुई है। इनमें गोपाल (50), दुर्गाबाई खापर (50) और समनबाई (50) शामिल हैं। धार से निपावली निवासी छगनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले धार के तीनों लोग आपस में भाई-बहन थे। सभी सरदारपुर के रहने वाले थे। बता दें कि धार जिले से 40 तीर्थयात्रियों का जत्था बस से केदारनाथ यात्रा के लिए गया था।
साथ ही दो मृतकों की पहचान गुजरात के सूरत निवासी 52 वर्षीय भारत भाई निरालाल और नेपाल निवासी तितली देवी मंडल के रूप में हुई है। साथ ही नेपाल निवासी जीवच तिवारी, बंगाल निवासी मनप्रीत सिंह घायल हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गर्भकाल …मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बताया जा रहा है कि सोमवार को केदारघाटी में जोरदार बारिश के बाद गौरीकुंड के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा पैदल गुजर रहे तीर्थ यात्रियों पर आ गिरा। जिसके बाद तीर्थ यात्री मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।