वैष्णो देवी यात्रा में हादसे का शिकार हुए एमपी के सात श्रद्धालु, प्रदेश के इस जिले में पसरा मातम
Sanjay Dhiman | Aug 28, 2025, 14:22 IST
Photograph: (the sootr)
मंदसौर के भीलखेड़ी गांव से वैष्णो देवी यात्रा पर गए सात श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण हादसा हो गया। दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल और दो अब भी लापता हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी धाम मार्ग पर पांच दिन पहले हुए लैंडस्लाइड में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भी सात श्रद्धालु शामिल है। यह श्रद्धालु लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई, तीन घायल है और दो अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह सात श्रद्धालु मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के छोटे से गांव भीलखेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना न केवल पीड़ित परिवारों के लिए भारी सदमा है, बल्कि पूरे गांव के लिए भी शोक का कारण बन गई है।
23 अगस्त को भीलखेड़ी गांव से सात श्रद्धालु पिपलिया स्टेशन से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान मंगलवार दोपहर को कटरा के अर्धकुमारी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पहाड़ी खिसक गई। इससे भूस्खलन हुआ और कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। इस भूस्खलन हादसे में 32 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हुए। इस हादसे में गांव के भी सात लोग शामिल थे, जिनमे से दो लोगों की मौत हो गई।
गांव के निवासी अर्जुन गुर्जर ने बताया कि जैसे ही इस घटना की खबर मिली, गांव में सन्नाटा छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचने लगे और हर आंख नम हो उठी। मृतकों और घायलों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो चुके हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर लैंडस्लाइड में 34 की मौत, 23 घायल
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड के बाद यात्रा स्थगित, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 10 की मौत
![b8730f6d-330]()
घटना में दो श्रद्धालुओं, फकीरचंद (50) और रतनबाई (65) की मृत्यु हो गई है। वहीं, सोहनबाई (47), देवीलाल (45), और ममता (30) गंभीर रूप से घायल हैं, और इनका इलाज कटरा के अस्पताल में जारी है। परमानंद (29) और अर्जन (28) अब भी लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
![माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 अन्य घायल]()
पीड़ित परिवारों का कहना है कि सभी लोग यात्रा के लिए बहुत उत्साहित थे और घर से बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना हुए थे। परिजनों ने उन्हें माता के दर्शन करने की शुभकामनाएं दी थीं।
शुरुआत में परिवार वाले लगातार फोन पर यात्रियों से संपर्क में थे, लेकिन अचानक मंगलवार को फोन से संपर्क टूट गया। तब खबर आई कि अर्धकुमारी के पास वैष्णो देवी धाम में लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। अब भीलखेड़ी गांव में हर घर से यही प्रार्थना की जा रही है कि लापता श्रद्धालु सकुशल लौट आएं।
यह खबरें भी पढ़ें...
वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों से गुजरेगी
हिमाचल में हादसा: लैंडस्लाइड में कार दबने से 6 की मौत, 6 लोग हुए घायल
![भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं]()
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में भीलखेड़ी गांव के तीर्थयात्रियों के हताहत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने भी प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है और लापता श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, घायलों के इलाज के लिए तत्काल राहत की मांग की है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
यह सात श्रद्धालु मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के छोटे से गांव भीलखेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना न केवल पीड़ित परिवारों के लिए भारी सदमा है, बल्कि पूरे गांव के लिए भी शोक का कारण बन गई है।
हादसे का शिकार हुए गांव सात श्रद्धालु
गांव के निवासी अर्जुन गुर्जर ने बताया कि जैसे ही इस घटना की खबर मिली, गांव में सन्नाटा छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचने लगे और हर आंख नम हो उठी। मृतकों और घायलों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो चुके हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर लैंडस्लाइड में 34 की मौत, 23 घायल
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड के बाद यात्रा स्थगित, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 10 की मौत
b8730f6d-330
दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन अभी भी लापता
माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
हादसे के बाद गांव में मातम
शुरुआत में परिवार वाले लगातार फोन पर यात्रियों से संपर्क में थे, लेकिन अचानक मंगलवार को फोन से संपर्क टूट गया। तब खबर आई कि अर्धकुमारी के पास वैष्णो देवी धाम में लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। अब भीलखेड़ी गांव में हर घर से यही प्रार्थना की जा रही है कि लापता श्रद्धालु सकुशल लौट आएं।
यह खबरें भी पढ़ें...
वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों से गुजरेगी
हिमाचल में हादसा: लैंडस्लाइड में कार दबने से 6 की मौत, 6 लोग हुए घायल
भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
डिप्टी सीएम ने घटना पर जताया दुख
वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में हमारी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी के दर्शनार्थियों के हताहत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम भीलखेड़ी से गुर्जर समाज के तीर्थयात्री माता वैष्णोदेवी के दर्शनों हेतु ट्रेन से 23 अगस्त को रवाना हुए थे। इनमें…
— Jagdish Devda (@JagdishDevdaBJP) August 27, 2025
प्रशासन से सहायता की अपील
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava