/sootr/media/media_files/2025/08/17/mazar-me-thodfod-2025-08-17-12-12-04.jpg)
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में असमाजिक तत्वों ने सैकड़ों साल पुरानी मजार में तोड़फोड़ की और इसके बाद वहां पर धार्मिक झंडा लगा दिया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। मजार के 200 मीटर के एरिया में ही हनुमान जी का मंदिर है। ऐसे में माना जा रहा था कि तनाव बढ़ सकता है। लेकिन अभी मामला पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण शुरू करवा दिया। पुलिस के मुताबिक, अब मामला शांति में है।
पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोर्गी गांव का है। यहां गाजी मियां की मजार है। घटना के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ये भी पढ़िए...यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ की मस्जिद और दरगाहों पर पहली बार फहराया तिरंगा
जानें पूरा मामला
शुक्रवार दोपहर और शाम की नमाज के दौरान मजार की स्थिति ठीक थी। लेकिन रात के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ की। शनिवार सुबह को मामले की जानकारी मिलते ही मजार के पास मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए।
ये भी पढ़िए...मंदिर-मजार तक पहुंचने के छोटे रास्ते से ज्यादा जरूरी है अस्पताल की सुरक्षा : हाईकोर्ट
डीएसपी हिमाली पाठक और गुढ़ एसडीएम अनुराग तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इन दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम पक्ष को समझाया और मजार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
रीवा जिले के मजार में तोड़फोड़ की खबर पर एक नजर
|
मामले की निष्पक्ष जांच हो- काजी मोहम्मद मुबारक अजहरी
रीवा के गोर्गी गांव में हुए इस घटना को लेकर शहर के काजी मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी ने पक्ष रखते हुए कहा कि रीवा जिले में ऐसी घटना पहली बार देखी गई है। इस घटना के जरिए अमन और चैन बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हम प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं। साथ ही, निष्पक्ष जांच की भी मांग करते हैं।
मामला कंट्रोल में- अधिकारी
डीएसपी हिमाली पाठक ने मामले पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। रीवा से पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। आरोपियों को खोजने का काम किया जा रहा है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
वहीं, मामले पर गुढ़ एसडीएस अनुराग तिवारी ने कहा कि दोनों को समुदाय से शांति बनाने की अपील की गई है। मजार को दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। कोशिश है कि मजार को पुरानी स्थिति में वापस लाया जाए। फिलहाल मामला पूरी से नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था लागू करने के लिए दोनों समाज राजी हो गए हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧 👩
riwa news