वीडी शर्मा बोले-आदिवासियों की जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, बिल से धर्म के ठेकेदारों को तकलीफ
Rohit Sahu | Apr 20, 2025, 13:09 IST
waff bill vd sharma
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की विशेष बैठक में वीडी शर्मा ने नए वक्फ संशोधन कानून को लेकर कई चर्चा के दौरान कहा अब वक्फ बोर्ड आदिवासियों की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकेगा।
शनिवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्फ संशोधन कानून (Waqf Amendment Law) चर्चा का विषय बना। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहले वक्फ बोर्ड (Waqf Board) किसी भी जमीन पर दावा कर सकता था और भूमि स्वामी को अपनी जमीन साबित करनी पड़ती थी। ऐसा न कर पाने की स्थिति में जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था। अब इससे आजादी मिली है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ कानून में किए गए संशोधन से समाज के कथित ठेकेदारों को परेशानी हो रही है। पहले यदि किसी ने वक्फ के नाम पर किसी की संपत्ति पर कब्जा कर लिया, तो उसे यह साबित करने की आवश्यकता नहीं होती थी कि उसके पास वैध दस्तावेज हैं या नहीं। बल्कि, जिसकी संपत्ति पर अवैध कब्जा होता था, उसी को यह सिद्ध करना पड़ता था कि वह जमीन उसकी खुद की है। यही कारण है कि वक्फ कानून में जरूरी बदलाव इस बिल के माध्यम से किए गए हैं, ताकि ऐसे अन्यायपूर्ण हालात खत्म हो सकें।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बैठक में बताया कि मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड ने 200 से अधिक आदिवासी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड एक इंच भी आदिवासी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकेगा। यह संदेश हमें घर-घर तक पहुंचाना है।
यह भी पढें...वक्फ संशोधन कानून: 20 अप्रैल से बीजेपी शुरू करेगी मुस्लिमों को जागरूक करने का अभियान
गजेंद्र सिंह पटेल ने आगे बताया कि 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे राज्य में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आदिवासियों को उनके भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक करना और नए वक्फ कानून की जानकारी देना है।
यह भी पढ़ें...एमपी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा दावा, Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा
thesootr links
आदिवासियों की जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कई आदिवासी परिवारों की जमीनों पर वक्फ बोर्ड ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पाता और वे अपनी जमीनों से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने कहा, हमें इस अन्याय को रोकना है और आदिवासी समाज को उनके हक दिलाने के लिए जागरूक करना है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा को गांव-गांव जाकर इस कानून की जानकारी देनी होगी।
समाज के कथित ठेकेदारों को परेशानी हो रही
200 से अधिक आदिवासी संपत्तियों पर कब्जा
यह भी पढें...वक्फ संशोधन कानून: 20 अप्रैल से बीजेपी शुरू करेगी मुस्लिमों को जागरूक करने का अभियान
20 अप्रैल से 5 मई तक जनजागरण अभियान
यह भी पढ़ें...एमपी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा दावा, Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA