अब वाहन लोन पूरा होने पर BANK ही हटाएंगे हाइपोथिकेशन, RTO नहीं जाना होगा
Vishwanath Singh | Aug 21, 2025, 13:17 IST
Sourabh684
नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन मालिकों को न तो फॉर्म भरने की जरूरत होगी और न ही एनओसी लेकर आरटीओ में दस्तावेज जमा करने होंगे। लोन पूरा होने पर हाइपोथिकेशन हटने का अपडेट सीधे वाहन मालिक को मिल जाएगा।
इंदौर और मध्यप्रदेश सहित 17 राज्यों के वाहन मालिकों को अब लोन पूरा होने के बाद हाइपोथिकेशन हटाने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत जिस बैंक या कंपनी से लोन लिया गया था। वहीं, सीधे वाहन पोर्टल से हाइपोथिकेशन हटा देगी। इससे वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन मालिकों को न तो फॉर्म भरने की जरूरत होगी और न ही एनओसी लेकर आरटीओ में दस्तावेज जमा करने होंगे। लोन पूरा होने पर हाइपोथिकेशन हटने का अपडेट सीधे वाहन मालिक को मिल जाएगा। इसके बाद ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड एम परिवहन ऐप और डिजी लॉकर पर उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि किसी को फिजिकल कार्ड चाहिए तो परिवहन विभाग में डुप्लीकेट RC के लिए आवेदन करना होगा।
अब तक की प्रक्रिया में वाहन मालिकों को लोन पूरा होने के बाद बैंक से एनओसी लेना पड़ता था, फिर आरटीओ में फॉर्म-35 और पुराना आरसी जमा करना पड़ता था। उसके बाद नया रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी होता था।
जिन लोगों के वाहन ईएमआई न भरने पर सीज हो जाते थे, उनके लिए यह नई व्यवस्था परेशानी का कारण बन सकती है। अब कंपनियां सीधे हाइपोथिकेशन हटाकर वाहन बेच सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें...केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR
इंदौर में कई वाहन मालिकों को हाइपोथिकेशन हटने के ऑनलाइन मैसेज आने लगे हैं। कई लोगों ने बैंक से एनओसी लेकर आरटीओ में आवेदन भी किया था, लेकिन अब जानकारी लगने पर उन्होंने अपनी फाइलें वापस ले ली हैं।
यह है नई व्यवस्था
यहां पर लागू कर दी योजना
यह व्यवस्था मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली सहित देश के 17 राज्यों में लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार ऑनलाइन हाइपोथिकेशन हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अभी तक ऐसी थी प्रक्रिया
किश्त नहीं भरने वाले होंगे परेशान
यह खबर भी पढ़ें...केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR
अब मैसेज भी आने लगे
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA