बिना MBBS के अनुज शर्मा बना हेल्थ अफसर, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की थी सिफारिश
Rohit Sahu | Apr 10, 2025, 10:58 IST
MP NEWS bhupendra singh
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए एक मंत्री की नोटशीट के संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट का आरोप है कि इस नोटशीट को जानबूझकर छिपाया गया था।
ग्वालियर नगर निगम में पशु चिकित्सक डॉ. अनुज शर्मा की स्वास्थ्य अधिकारी पद पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को याचिकाकर्ता डॉ. अनुराधा गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शासन से स्पष्टीकरण मांगा। खुलासा हुआ कि यह नियुक्ति तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की 22 नवंबर 2022 की सिफारिश पर हुई थी, जिसकी नोटशीट कोर्ट से छिपाई गई थी।
![ladli behna yojana the sootr]()
जब कोर्ट ने तीखे सवाल उठाए तो शासन की ओर से सीलबंद लिफाफे में वह नोटशीट पेश की गई, जिसमें मंत्री की अनुशंसा थी। कोर्ट ने कहा कि पहले इसे छिपाना यह दर्शाता है कि जानबूझकर जानकारी दबाई गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
एमबीबीएस डिग्री के बिना
याचिकाकर्ता ने बताया कि हेल्थ ऑफिसर पद के लिए एमबीबीएस की डिग्री अनिवार्य है, जो डॉ. शर्मा के पास नहीं है। इसके बावजूद उन्हें नियुक्त करना नियमों का उल्लंघन है। कोर्ट में पेश आंकड़ों के अनुसार निगम में 1244 कर्मियों में से 69 अधिकारी प्रतिनियुक्ति से हैं। कोर्ट ने कहा कि अधिकांश पद गैर-स्थानीय अधिकारियों से भरे गए हैं। सिर्फ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निगम के हैं।
![mp news gwalior hc]()
कोर्ट ने डॉ. अनुज शर्मा से पूछा कि सागर स्थित मूल विभाग में कार्य करने के बजाय ग्वालियर में ही तैनाती क्यों चाहते हैं? इसके साथ ही डॉ. शर्मा की सेवा पुस्तिका (Service Book) भी तलब की गई है। पशुपालन एवं डेयरी के संचालक डॉ. आरके मोहिया ने प्रतिनियुक्ति पर पुनर्विचार का सुझाव दिया था, लेकिन उसे भी नजरअंदाज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें...सरकारी अस्पतालों में जांच उपकरण न होने का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
यह भी पढ़ें..ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पराई औरत से संबंध का आरोप पति के खिलाफ क्रूरता
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
बुधवार को हाईकोर्ट की जस्टिस जीएस अहलूवालिया की बेंच ने सरकार से इस मामले में जवाब मांगा। HC ने निगम द्वारा दिए गए जवाब पर नाराजगी जताई, जिसमें कहा गया कि डॉ. शर्मा को कोर्ट के अंतरिम आदेश पर रिलीव किया गया। जबकि वास्तव में उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी हो चुकी थी। कोर्ट ने इसे भ्रामक और तथ्यों को छुपाने वाला बयान माना।
कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में मांगी मंत्री की नोटशीट
एमबीबीएस डिग्री के बिना हेल्थ अफसर कैसे?
mp news gwalior hc
कोर्ट ने डॉ. अनुज शर्मा से पूछा कि सागर स्थित मूल विभाग में कार्य करने के बजाय ग्वालियर में ही तैनाती क्यों चाहते हैं? इसके साथ ही डॉ. शर्मा की सेवा पुस्तिका (Service Book) भी तलब की गई है। पशुपालन एवं डेयरी के संचालक डॉ. आरके मोहिया ने प्रतिनियुक्ति पर पुनर्विचार का सुझाव दिया था, लेकिन उसे भी नजरअंदाज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें...सरकारी अस्पतालों में जांच उपकरण न होने का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
यह भी पढ़ें..ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पराई औरत से संबंध का आरोप पति के खिलाफ क्रूरता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA