विक्टोरिया हॉस्पिटल के डॉ. ने की हड़ताल, स्टूडेंट यूनियन पर लगाए आरोप

Neel Tiwari | Dec 10, 2024, 18:09 IST
Share
union protests allege indecency
union protests allege indecency

स्टूडेंट यूनियन द्वारा प्रदर्शन के दौरान सीएमएचओ और सिविल सर्जन से अभद्रता के खिलाफ अब डॉक्टर लामबंद हो गए हैं। जबलपुर मे इस प्रदर्शन के विरोध में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए।

जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में ड्यूटी के समय डॉक्टरों की गैर मौजूदगी के खिलाफ महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें जबलपुर CHMO और सिविल सर्जन के साथ उनकी तीखी नोक झोक भी हो गई थी। सीनियर डॉक्टर से साथ हुए इस अभद्र व्यवहार और डॉक्टरो को बेइज्जत किए जाने के विरोध में विक्टोरिया हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए।

कार्य प्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन

जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा अस्पताल में हो रही अनियमिताओं और निर्धारित ड्यूटी समय पर ओपीडी से गैर मौजूद रहने वाले डॉक्टरो की कार्य प्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था जिसमें जबलपुर CHMO और सिविल सर्जन के साथ प्रदर्शन करने आए छात्रों से तीखी बहस हो गई।इसके बाद विक्टोरिया हॉस्पिटल के डॉक्टर अपने सीनियर डॉक्टर ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार के विरोध में 1 घंटे के लिए काम बंद कर हड़ताल पर चले गए।

एसोसिएशन ने डॉक्टरो के गैर मौजूद रहने को लेकर किया प्रदर्शन

जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल में ड्यूटी के समय डॉक्टरों की गैर मौजूदगी से नाराज महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्य मटके में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की फोटो लगाकर सीएमएचओ को मटके भेंट करने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे थे। उस दौरान सिविल सर्जन और छात्र नेताओं के बीच जमकर बहस भी हो गई थी। इसके अलावा संगठन के सदस्यों का यह भी आरोप लगाए थे कि अस्पताल में ड्यूटी के लिए निर्धारित समय होने के बाद भी डॉक्टर मरीज को देखने के लिए ओपीडी में मौजूद नहीं होते हैं जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण कई मरीजों को निजी हॉस्पिटलों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। जो हॉस्पिटल प्रबंधन और उसके प्रशासनिक विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। इसके बाद जबलपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने विरोध करने आए लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा की जा रही शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया था कि इस बात पर ध्यान रखा जाएगा कि डॉक्टर समय पर ओपीडी पहुंचे और मरीजों का इलाज करें। साथ इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कमी या अनियमिता पाई जाती है तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सैलरी के लिए हमीदिया के 500 वार्ड बॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल पर

समझ से परे नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला, फिर से मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश

प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी नामजद FIR

सिविल सर्जन डॉ मनीष मिश्रा ने बताया कि हॉस्पिटल में हुए इस प्रकार के अभद्र व्यवहार कर डॉक्टरो को बेइज्जत करने वालों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करवाई गई है। जिसमें उन्होंने पूरे घटनाचक्र की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद होने की बात कही है। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की मांग की है।

सिविल सर्जन ने डॉक्टरो दिए हड़ताल पर ना जाने के निर्देश

डॉ रत्नेश कुररिया ने बताया कि लगातार कुछ व्यक्तियों के द्वारा शाम के समय ओपीडी की जांच की जा रही थी। जिसमें उनके द्वारा ओपीडी में डॉक्टरों की गैर मौजूदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान CHMO और सिविल सर्जन के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया है कि डॉक्टर के द्वारा लगातार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं फिर भी प्रदर्शन करने वालों के द्वारा डॉक्टरों को इस तरह से बेइज्जत किया जाता है। जिसके खिलाफ विक्टोरिया हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे थे लेकिन सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष मिश्रा के द्वारा डॉक्टरों के काम की सराहना करते हुए उन्हें आश्वासन दिया गया कि पुलिस और प्रशासन उनके साथ है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेंगी। साथ ही हड़ताल पर न जाने की निर्देश भी दिए गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • हॉस्पिटल
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी स्टूडेंट यूनियन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती