BJP नेता का नोट बांटते वीडियो वायरल, दी सफाई बोले - हिसाब कर रहे थे

Jitendra Shrivastava | May 02, 2024, 19:49 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सिरसौद में उमा भारती और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभा हुई थी। इसके बाद पंडाल में कार्यकर्ता इकट्ठा थे, जहां करैरा के बीजेपी नेता अरविंद बेडर हाथों में 500 रुपए की गड्डी लेकर रुपए बांट का वीडियो का वायरल हो रहा है...

मनोज भार्गव, SHIVPURI. शिवपुरी के सिरसौद में उमा भारती की चुनावी सभा के बाद बीजेपी ( BJP) नेता का लोगों के नोट बांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 500 रुपए की गड्डी में से एक-एक नोट लोगों के देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बीजेपी नेता अरविंद बेडर के साथ सिरसौद के बीजेपी मंडल अध्यक्ष हुकुम चन्द्र लोधी भी नजर आ रहे हैं। इस मामले में बीजेपी नेता अरविंद बेडर का कहना है कि वह उमा भारती की सभा के बाद टेंट और लाइट वालों का हिसाब कर रहे थे। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नोट देकर भीड़ जोड़ रही है।

उमा भारती और सिंधिया ने की थी सभा

लोकसभा चुनाव के मतदान के 5 दिन ही शेष होने के चलते चुनाव प्रचार में दोनों प्रमुख पार्टी ने प्रचार की रफ्तार बढ़ा दी है। बुधवार, 1 मई को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में शाम 6 बजे करैरा विधानसभा के ग्राम सिरसौद पहुंचे थे। यहां करीब 20 मिनट की सभा हुई। इसके बाद दोनों नेता गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर शिवपुरी शहर में रोड शो के लिए रवाना हो गए।

अरविंद बेडर 500 रुपए की गड्डी से बांट रहे थे रुपए

उमा भारती और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों नेताओं के निकलने के बाद सभा स्थल के पास पंडाल में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा थी जहां करैरा के बीजेपी नेता अरविंद बेडर हाथों में 500 रुपए की गड्डी लेकर रुपए बांट रहे थे। उनके पास ही सिरसौद मंडल अध्यक्ष हुकुम चंद्र लोधी भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि रुपए उन लोगों को बांटे जा रहे थे, जो अपने-अपने क्षेत्र से भीड़ लेकर आए थे। बेडर ने बताया कि मैं लोधी की मदद के लिए वहां गया था और टेंट, पानी और झंडे लगाने वालों का हिसाब कर रहा था।

Tags:
  • कांग्रेस
  • BJP
  • नोट बांटने का वीडियो वायरल
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

By Sandeep Kumar

भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?

By Ramanand Tiwari

17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?

By Ramanand Tiwari

एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन

By Ramanand Tiwari

MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान