मंत्री विजय शाह की बदजुबानी पर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर हंसती रही, दर्जन भर नेता बजाते रहे तालियां

Sanjay Gupta | May 14, 2025, 18:09 IST
Share
vijay-shah-controversial-comment-usha-thakur-laughs-leaders-clap
Photograph: (the sootr)

कैबिनेट मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर मंच पर हंसती रही, जबकि बाकी नेताओं ने तालियां बजाईं। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मंच से अनुपस्थित रहीं। हाईकोर्ट ने इस मामले में शाह के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।

INDORE. कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में हैं। बीजेपी ने भले ही बदजुबानी पर कार्रवाई नहीं की और फटकार लगाकर मामला ठंडा होने का इंतजार किया लेकिन हाईकोर्ट ने चुप्पी नहीं साधी और बुधवार को खुद संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए। वहीं अब बात यह भी आ रही है कि जब मंच पर शाह की बदजुबानी चल रही थी तब बाकी नेता कौन थे और वह क्या कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर रवाना हो गई, उषा हसंती रही

मानपुर में तालाब खुदाई के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर धार सांसद और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, महू विधायक व पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थे। हालांकि जब विजय शाह का उद्बोधन हुआ था तब सावित्री ठाकुर मंच पर नहीं थी। लेकिन स्थानीय विधायक उषा ठाकुर मंत्री शाह की बदजुबानी पर हंसती रही, यह जरूर उन्होंने मर्यादा रखी कि तालियां नहीं बजाई।

c6078811-65a
c6078811-65a

यह भी रहे मंच पर, खुश हुए और तालियां बजाई

वहीं मंच पर इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय महू, डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि सदस्य पूजालाल निनामा (इनकी पत्नी सोनम निनामा बाल अधिकार संरक्षण आयोग मप्र शासन में सदस्य है), महू के बीजेपी मंडल कोदिरया के अध्यक्ष महेश यादव, परशुराम मंडल महू के अध्यक्ष संजय मीणा यह सभी मौजूद थे। किसी भी नेता ने मंत्री को रोकने, टोकने की जरूरत नहीं समझी, बल्कि उनकी बातों पर मुस्कराते रहे और कुछ नेता जमकर तालियां पीटते रहे।

639cc449-491
639cc449-491

यह बोले थे मंत्री विजय शाह

शाह ने देश के बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना उनके लिए कहा कि- मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए जान लगा रहे हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों के लिए सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-फिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।

इसके बाद उनके बोल और निचले स्तर पर गए

शाह ने आगे कहा कि- उन्होंने कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदीजी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे इसलिए उमकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोडेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदीजी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाढ़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।

बाद में हंसते हुए मांगी माफी, कहा अन्यथा नहीं लें

द सूत्र में मामला उठते ही मंगलवार को देश में हड़कंप मच गया। सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर बीजेपी संगठन ने जमकर फटकार लगा दी। इसके बाद उन्होंने सफाई वाला वीडियो जारी किया कि मेरे बयान को अन्यथा नहीं लें, मैं तो सेना और बेटी सोफिया को सैल्यूट करता हूं। फिर भी बात नहीं बनी और शाम को फिर मीडिया में बयान देते हुए माफी मांगी लेकिन वह भी हंसते हुए। उधर गुरूवार को हाईकोर्ट जबलपुर ने इसमें संज्ञान लेते हुए मंत्री शाह पर केस दर्ज करने के आदेश दे दिए।

Tags:
  • उषा ठाकुर
  • विजय शाह
  • केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर
  • कर्नल सोफिया
  • सोफिया कुरैशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग