10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं- सोफिया पर विवादित बयान पर बोले विजय शाह, नड्डा ने जताई नाराजगी

Sourabh Bhatnagar | May 14, 2025, 08:38 IST
Share
vijay-shah-controversial-statement-sofia-qureshi-mp news-jp nadda-bjp
vijay-shah-controversial-statement-sofia-qureshi-mp news-jp nadda-bjp

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भाजपा नेतृत्व ने कार्रवाई की। कांग्रेस ने भी उनके बयान की कड़ी निंदा की है।

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। शाह का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के ध्यान में आया, जिसके बाद पार्टी ने जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई की। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से रिपोर्ट मांगी। बता दें कि thesootr पर मामला उजागर होते ही सरकार और संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद शाह ने सफाई दी। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

खबर यह भी...सोफिया कुरैशी पर बयान देकर फंसे मंत्री विजय शाह, सरकार ने तरेरी आंख तो देते फिर रहे सफाई

मंत्री विजय शाह का विवादास्पद बयान

https://t.co/0vIbdPYsCO

खबर यह भी...विस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मंत्री विजय शाह और भूपेन्द्र सिंह पर उठाए सवाल

बयान पर भाजपा का रुख

शाह के बयान के बाद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने तुरंत संज्ञान लिया और उन्हें पार्टी मुख्यालय तलब किया। जानकारी के अनुसार, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शाह को तलब कर उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा। वहीं सूत्रों के मुताबिक, शाह ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसे बयान न देने का आश्वासन दिया। इसके बाद, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की और अपनी सफाई पेश की।

772c007c-b20
772c007c-b20

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान को बताया शर्मनाक

इस विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (Twitter) पर लिखा, "भाजपा के मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणी की है।" खड़गे ने आगे कहा, "पहलगाम में आतंकी देश को बांटना चाहते थे, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एकजुट था और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।"

खबर यह भी...पहले साधना सिंह पर डबल मीनिंग बात से नपे थे मंत्री विजय शाह, अब कर्नल सोफिया पर बिगड़े बोल

मंत्री बोले- 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं

विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को मंत्री विजय शाह ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने एएनआई से कहा हमारे प्रधानमंत्री जी ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मेरे भाषण को गलत संदर्भ में न देखें। कुछ लोग इसे गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के साथ मिलकर हमारी बहनों ने पूरी ताकत से काम किया है। यानी उनका इशारा था कि उनके शब्दों को महिला अधिकारियों की वीरता और योगदान से जोड़कर देखा जाए, न कि राजनीतिक रंग देकर। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वह इसके लिए पूरी तरह से खेद व्यक्त करते हैं। शाह ने यह भी कहा कि वह 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं, क्योंकि सोफिया उनके लिए सगी बहन से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सोफिया देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाती हैं, और उन्होंने हमेशा उन्हें सैल्यूट किया है। मंत्री विजय शाह ने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी का दिल दुखा हो, तो वह पूरी विनम्रता के साथ माफी मांगने के लिए तैयार हैं। शाह ने कहा कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी सेना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका बयान पहलगाम में पीड़ित महिलाओं के दर्द को ध्यान में रखते हुए दिया गया था। मंत्री शाह ने स्वीकार किया कि अगर उनके जोश में कोई गलत शब्द मुंह से निकल गए हों, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वह पूरी तरह से खेद प्रकट करते हैं।

बंगले पर कालिख पोतकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात करीब 9:00 बजे मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के भोपाल स्थित बंगले पर कालिक फेंक दी। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'विजय शाह मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जो विवादास्पद बयान दिया, वह न केवल अपमानजनक था, बल्कि बेहद शर्मनाक भी था। मंत्री के बयान ने न केवल उनका बल्कि पूरे भारतीय सेना का अपमान किया है। इस बयान के बाद विपक्ष ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है, जबकि भाजपा ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कुरैMinister Vijay Shah apologized for the controversial statement. Minister Vijay Shah's controversial statement regarding Colonel Sofia Qureshi, Colonel Sofia Qureshi latest update, MP News | Cविजय शाह सोफिया कुरैशी बयानM मोहन यादव | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | MP BJP Chief VD Sharma | विजय शाह सोफियाशी बयान CM मोहन यादव

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • BJP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • MP BJP Chief VD Sharma
  • Vijay Shah
  • मंत्री विजय शाह
  • विजय शाह
  • CM मोहन यादव
  • जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह
  • सोफिया कुरैशी
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती