विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह

Abhilasha Saksena Chakraborty | Updated:
Share
Vijay shaah stopped Vidya Baalan's film shooting
Vijay shaah stopped Vidya Baalan's film shooting

विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद उनके द्वारा विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग रोकने का मामला फिर उभरकर सामने आया है।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का नाम इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर उनका बयान हर किसी की आलोचाना का कारण बना हुआ है।

कर्नल सोफिया कुरैशी 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग करने वालीं भारतीय सेना की एक प्रमुख अधिकारी हैं, जिनकी पूरी देश में इज्जत है। लेकिन, विजय शाह ने उनके बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन बता दिया।

यह बयान न केवल कर्नल सोफिया का अपमान था, बल्कि इसके बाद विजय शाह विपक्ष के निशाने पर आ गए। उनकी इस टिप्पणी ने उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचाया और वह राजनीतिक आलोचना का शिकार हुए।

'शेरनी' की शूटिंग रुकवा दी थी

इसके पहले भी विजय शाह अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। करीब चार साल पहले उन्होंने अपनी 'ईगो' (Ego) के चलते अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग को रुकवा दिया था।

यह मामला नवंबर 2020 का है, जब विजय शाह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में वन मंत्री थे। इस दौरान विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के जंगलों में चल रही थी।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम के वाहनों को कथित तौर पर बालाघाट जिले के वन अधिकारी द्वारा जंगल में जाने से रोका गया था। जिला वन अधिकारी ने यह निर्देश दिया था कि केवल दो गाड़ियां जंगल में जा सकती हैं। खबर थी कि शाह ने यह कदम विद्या बालन द्वारा उनके डिनर का आमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर उठाया था।

क्या दी सफाई

विजय शाह ने इस आरोप पर अपनी सफाई दी थी। उनका कहना था कि उन्होंने विद्या बालन के साथ डिनर और लंच का निमंत्रण अस्वीकार किया था, लेकिन शूटिंग को रोकने का कोई इरादा नहीं था। शाह का कहना था कि वे शूटिंग के लिए परमिशन देने के लिए बालाघाट में मौजूद थे और विद्या बालन ने उन्हें डिनर का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन शूटिंग को कोई रोकने का इरादा नहीं था। इसके बावजूद यह घटना उनके खिलाफ एक और विवाद का कारण बनी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विद्या बालन
  • शूटिंग
  • विजय शाह
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • कर्नल सोफिया
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग