ट्रैक्टर पर बैठकर आदिवासियों के बीच पहुंचे मंत्री विजय शाह, बोले आपके साथ न्याय होगा
Sanjay Dhiman | Jun 29, 2025, 22:45 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने खिवनी अभ्यारण्य में पहुंचकर आदिवासियों से मुलाकात की और उनके साथ अतिक्रमण कार्रवाई पर बात की। उनका कहना था कि सरकार गरीबों आदिवासियों के साथ खड़ी है। अन्याय करने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धर्मेंद्र योगी@खातेगांव
MP News: मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह ने देवास जिले के खिवनी अभ्यारण्य में आदिवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हम आपके साथ हैं, कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री मोहन जी पर विश्वास रखें।"
मंत्री शाह यह बातें बरसते पानी में कीचड़ भरे रास्तों से आदिवासियों तक पहुंचते हुए बोले। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के पक्ष में खड़ी है और आदिवासियों के साथ हर संभव सहयोग करेगी।
खिवनी अभ्यारण्य में वन विभाग द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आदिवासियों में गुस्सा था। 23 जून को वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कई आदिवासी परिवारों के घरों को तोड़ दिए थे। इससे नाराज आदिवासियों ने खातेगांव में विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह को आदिवासियों का गुस्सा शांत करने और उन्हें मनाने की जिम्मेदारी दी।
ये भी पढ़ें...
शादी का वादा करके युवती से तीन साल तक बनाया सम्बन्ध,अब मुकरने पर जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार
MP के खेल विभाग ने सॉफ्टबॉल में कर दिया खेल, महिलाओं के कोटे से पुरूषों को दे दिए विक्रम अवॉर्ड
मंत्री विजय शाह और क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने खिवनी पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लिया। कीचड़ भरे रास्तों से होते हुए गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभावित आदिवासियों से बातचीत की और उन्हें सरकार द्वारा जल्द मुआवजा देने की बात कही। मंत्री विजय शाह ने मीडिया से कहा, "मैंने आदिवासियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों का हनन नहीं होने पाएगा। मुआवजा जल्द दिया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
ये भी पढ़ें...
इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर पर बोले DGP कैलाश मकवाना, शहर काफी बड़ा सभी जानकारी मिल पाना मुश्किल
देश में कोरोनाः रफ्तार थमी पर नहीं रुक रहा देश में मौतों का सिलसिला
मंत्री विजय शाह ने यह भी कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार, यह पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला वनवासी समुदाय के लिए काफी संवेदनशील था, और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। जल्द आदिवासी भाईयों को न्याय मिलेगा।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP News: मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह ने देवास जिले के खिवनी अभ्यारण्य में आदिवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हम आपके साथ हैं, कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री मोहन जी पर विश्वास रखें।"
मंत्री शाह यह बातें बरसते पानी में कीचड़ भरे रास्तों से आदिवासियों तक पहुंचते हुए बोले। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के पक्ष में खड़ी है और आदिवासियों के साथ हर संभव सहयोग करेगी।
अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद मनाने पहुंचें मंत्री शाह
ये भी पढ़ें...
शादी का वादा करके युवती से तीन साल तक बनाया सम्बन्ध,अब मुकरने पर जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार
MP के खेल विभाग ने सॉफ्टबॉल में कर दिया खेल, महिलाओं के कोटे से पुरूषों को दे दिए विक्रम अवॉर्ड
खिवनी पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा
ये भी पढ़ें...
इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर पर बोले DGP कैलाश मकवाना, शहर काफी बड़ा सभी जानकारी मिल पाना मुश्किल
देश में कोरोनाः रफ्तार थमी पर नहीं रुक रहा देश में मौतों का सिलसिला
वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari