ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे को BJP ने नकारा, कहा CM ने तो बुलाया था
Raj Singh | Dec 01, 2024, 07:04 IST
vijaypur mp bjp
बीते दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पार्टी ने उन्हें विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया। अब इस पर बीजेपी का बयान सामने आया है। पार्टी ने कहा कि उन्हें बुलाया गया था।
हाल ही में मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी। विजयपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को हराकर जीत हासिल की। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिन कहा था कि अगर पार्टी मुझे प्रचार के लिए बुलाती तो मैं जरूर जाता। अब इसे लेकर बीजेपी में बवाल मच गया है। बीजेपी ने कहा है कि विजयपुर में प्रचार के लिए सिंधिया को बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए।
बता दें कि जब मीडिया ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से विजयपुर में भाजपा की हार पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि हमें चिंतन करना होगा। यह हार चिंता की बात है। यदि मुझसे वहां प्रचार का कहा होता, तो मैं जरूर जाता। मैं जनता का सेवक हूं। अब इसी पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंधिया को बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आए।
बीजेपी ने क्या कहा?
दरअसल, सिंधिया के बयान पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विजयपुर के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिंधिया का नाम भी शामिल था। सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने भी उनसे विजयपुर आने का आग्रह किया था। हालांकि, खुद को व्यस्त बताकर सिंधिया चुनाव प्रचार के लिए विजयपुर नहीं आए। सबनानी ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें बुलाया नहीं गया। उन्हें आमंत्रित किया गया था।
सिंधिया ने क्या कहा था?
FAQ
- मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में कौन सी पार्टियों ने जीत हासिल की?
मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। विजयपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी के रामनिवास रावत को हराकर जीत हासिल की। - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विजयपुर में प्रचार के बारे में क्या कहा था?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें विजयपुर में प्रचार के लिए बुलाती, तो वह जरूर जाते। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया और कहा कि हमें हार पर चिंतन करना होगा। - बीजेपी ने सिंधिया के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
बीजेपी ने कहा कि सिंधिया को विजयपुर में प्रचार के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह खुद को व्यस्त बताकर नहीं गए। बीजेपी ने यह भी कहा कि सिंधिया का नाम विजयपुर के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था, और पार्टी नेताओं ने उनसे आने का अनुरोध भी किया था। - बीजेपी के
प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने सिंधिया के बयान पर क्या टिप्पणी की?
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सिंधिया को विजयपुर आने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman