विक्रमोत्सव में शामिल होने लाल किला पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, जानें आज का शेड्यूल
Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 08:13 IST
,cm mohan yadav shedual
नई दिल्ली के लाल किले में 12 से 14 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य “विक्रमोत्सव” का आयोजन हो रहा है। ये महानाट्य सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
नई दिल्ली स्थित लाल किले के माधवदास पार्क में 12 से 14 अप्रैल 2025 तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य “विक्रमोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश को विक्रम संवत् और सम्राट विक्रमादित्य के ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके अलावा सीएम आज (12 अप्रैल) शनिवार को इंदौर में हनुमान जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
![ladli behna update]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति द्वारा इस महानाट्य की परिकल्पना की गई है। इस प्रस्तुति में सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की सभी ऐतिहासिक गाथाओं को मंच पर जीवंत किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हनुमान जयंती के दिन 12 अप्रैल 2025 को दिनभर भोपाल, इंदौर और नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
यह भी पढ़ें: जब सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य नाटक में अभिनय, सालों तक निभाई ये भूमिका
thesootr links
ladli behna update
उपराष्ट्रपति शाम 7 बजे करेंगे सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अप्रैल को शाम 7 बजे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नई दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संस्था ने रचा भव्य महानाट्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम
- सुबह 09:15 – स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- सुबह 09:25 – आशापुरा गांव (इंदौर) हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
- सुबह 09:45–10:45 – गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे।
- सुबह 10:50–11:35 – इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
- सुबह 11:40–12:00 – हनुमान जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 12:10 – दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
- दोपहर 03:10–03:40 – एम.पी. भवन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
- शाम 05:15 – कार्यक्रम स्थल लाल किले पर विक्रमोत्सव में शामिल होंगे।
- शाम 06:00–रात 09:30 – "विक्रमोत्सव" सांस्कृतिक महानाट्य में भागीदारी करेंगे।
यह भी पढ़ें: जब सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य नाटक में अभिनय, सालों तक निभाई ये भूमिका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman