मुंबई में BMC ने तोड़ा दिगंबर जैन मंदिर, लोगों का फूटा गुस्सा

Sandeep Kumar | Published:
Share
vile-parle-digambar-jain
दीपक जैन 'टीनू' Photograph: (द सूत्र)

मुंबई के विले पार्ले में 90 साल पुराने दिगंबर जैन मंदिर को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने से जैन समुदाय में भारी आक्रोश है। इस घटना के खिलाफ जैन समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

MP NEWS: मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में स्थित दिगंबर जैन मंदिर को BMC द्वारा तोड़े जाने के बाद जैन समुदाय ने नाराजगी जाहिर की है। बीएमसी ने जिस जैन मंदिर को तोड़ा है वह 90 साल पुराना था और जैन समाज के लिए इसका धार्मिक और सांस्कृतिक अत्यधिक महत्व था। बीएमसी की इस कार्रवाई को लेकर जैन समुदाय में भारी असंतोष और गुस्सा देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन 'टीनू' ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है।

85fd3b81-1d7
85fd3b81-1d7


बीएमसी ने तोड़ा मंदिर

इस मंदिर को बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया गया जबकि यह मामला न्यायालय में लंबित था। मंदिर के लिए एक मौखिक स्थगन आदेश भी था। इसके बावजूद यह कार्रवाई की गई, जिससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया की अपमान हुआ, बल्कि जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची। इस दौरान मंदिर परिसर में रखी धार्मिक पुस्तकों और पूजन सामग्री को भी नष्ट किया गया, जिससे आस्था और धार्मिक सम्मान का उल्लंघन हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...सिंहस्थ 2028: दो महीने चलने वाले महाकुंभ के लिए क्या होंगी व्यवस्थाएं, जानें पूरा शेड्यूल

जैन समाज का विरोध

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से जैन समाज में असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। समाज के विभिन्न संगठन, जैसे कि विश्न हिन्दू परिषद और अन्य जैन संगठन, इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरे हैं। विले पार्ले से अंधेरी पूर्व तक एक रैली का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...सरकार ने कर दी नई व्यवस्था, महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट आएंगे रुपए, जानें योजना

दीपक जैन 'टीनू' ने पत्र के जरिए की ये मांग ...

  • उच्च स्तरीय जांच: बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  • कानूनी कार्रवाई: धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • मंदिर पुनर्निर्माण: बीएमसी को मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके।
  • भविष्य में सावधानी: भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन

समाज की आस्था पर हमला

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन 'टीनू' ने कहा कि जैन समाज ने हमेशा देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक समृद्धि में शांतिपूर्ण योगदान दिया है। इस समाज की आस्था पर हमला न केवल एक धार्मिक समस्या है, बल्कि यह देश में सामाजिक एकता के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार, हीट वेव के साथ बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • देवेंद्र फडणवीस
  • मुंबई
  • BMC
  • जैन मंदिर
  • दीपक जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर