इंदौर में 6 साल के मासूम को हार्ट अटैक का कारण वायरस, इसके अटैक से सूज गई थी हार्ट की मांसपेशियां

Pratibha Rana | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में 6 साल के मासूम को हार्ट अटैक का कारण वायरस, इसके अटैक से सूज गई थी हार्ट की मांसपेशियां
इंदौर में 6 साल के मासूम को हार्ट अटैक का कारण वायरस, इसके अटैक से सूज गई थी हार्ट की मांसपेशियां

इंदौर में डेली कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाले 6 साल के मासूम मास्टर विहान जैन की मौत का कारण हार्ट अटैक रहा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में डेली कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाले 6 साल के मासूम मास्टर विहान जैन की मौत का कारण हार्ट अटैक रहा। लेकिन इस अटैक का कारण रहा वायरस। डॉक्टरों के अनुसार विहान पर मायोकार्डाइटिस वायरस का अटैक हुआ था, जिसमें हार्ट की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है और पंपिग प्रभावित होती है, इसी कारण से उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हुई। रविवार को विहान का अंतिम संस्कार हुआ। पूरा परिवार और करीबी शोक में डूबा है और मासूम को अटैक की खबर से सभी हतप्रभ है।

परिवार को डॉक्टरों ने यह बताया

परिवार को दिल्ली के डॉक्टरों ने बताया कि उसकी ब्लड की जांचें की गई थी। इसमें मायोकार्डाइटिस नामक वायरस है, उसकी तकलीफ थी जो सीधे हार्ट पर असर करती है। इससे उसकी मौत हुई है। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक मायोकार्डाइटिस या मायोकार्डियम हार्ट की मांसपेशियों की सूजन की स्थिति है। सूजन के परिणाम स्वरूप हार्ट के खून को पंप करने की क्षमता को नुकसान हो सकता है। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और तेज या अनियमित दिल की धड़कन, ये सभी इसके अटैक के लक्षण हैं।

तबीयत खराब हुई थी, फिर ठीक लेकिन दिल्ली में फिर आया अटैक

कंचनबाग में रहने वाले छह वर्षीय मासूम विहान जैन की 25 नवंबर को दिल्ली में मौत हो गई। वह कारोबारी राहुल जैन का इकलौता बेटा था। डेली कॉलेज में पहली कक्षा में पढ़ता था। परिवार का कहना है कि उसे कमजोरी आने पर दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट किया था, जहां से उसे कार्डियक अरेस्ट आया और मौत हो गई। पिता राहुल जैन ने बताया कि दो दिन से वह अस्वस्थ था। उसका शरीर तप रहा था, लेकिन जब थर्मामीटर से देखा तो बुखार नहीं था। इस पर इंदौर के ही डॉक्टरों को बताया तो उन्होंने देखा और इलाज किया। फिर वह ठीक हो गया, लेकिन कुछ कमजोरी थी। इसके बाद परिवार में एक कार्यक्रम होने के कारण सभी दिल्ली गए थे।

दिल्ली में तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में कराया एडमिट

दिल्ली में विहान को कमजोरी आने लगी। इस पर उसे वहीं एक डॉक्टर को बताया तो उन्होंने हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। फिर उसे हॉस्पिटल ले गए तो उसे वहां आईसीयू में एडमिट किया, जहां शनिवार को उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

परिवार को दिल्ली के डॉक्टरों ने बताया कि उसकी ब्लड की जांचें की गई थी, जिसमें मायोकार्डाइटिस नामक वायरस है, उसकी तकलीफ थी जो सीधे हार्ट पर असर करती है। इससे उसकी मौत हुई है। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की।

किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है

डॉक्टरों के मुताबिक मायोकार्डाइटिस हार्ट अटैक नहीं है। यह इनफ्लेमेशन ऑफ मायोकार्डियम है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। सामान्य बुखार में भी कई बार वायरस हार्ट पर अटैक कर देता है। इससे हार्ट की पंपिंग कमजोर हो जाती है और हार्ट फेल हो जाता है। यह वायरल इंफेक्शन होता है, लेकिन यह रिवर्सेबल भी हो जाता है। जब बीमारी एक्यूट फेज निकल जाता है तो मरीज में सुधार आ जाता है। मायोकार्डाइटिस हार्ट अटैक से अलग होती है। यह हार्ट की मसल्स को प्रभाव करती है। जब भी वायरल बुखार के बाद सांस तेज फूलने लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। सामान्य रूप से बुखार में कभी सांस नहीं फूलती लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने लगे तो एक्सपर्ट डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Daily College
  • इंदौर डेली कॉलेज
  • Master Vihaan Jain
  • Death of Vihaan Jain
  • Vihaan Jain dies of heart attack
  • मास्टर विहान जैन
  • विहान जैन की मौत
  • विहान जैन की हार्ट अटैक से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज