ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ विवेक सागर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखिए तस्वीरें...

Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 13:18 IST
Share
हॉकी स्टार का जोरदार स्वागत
हॉकी स्टार का जोरदार स्वागत

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विवेक सागर का मध्‍य प्रदेश में हुआ भव्य स्वागत। विवेक सागर ने कहा कि मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं और वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम शनिवार को भारत वापस लौट आई। मध्यप्रदेश के प्रतिभागी विवेक सागर ( Vivek Sagar ) रविवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट द्वारा भोपाल पहुंचे, जहां राजा भोज एयरपोर्ट पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ( Vishvas Sarang ) और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से शुरू हुई स्वागत रैली टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान उनकी मां कमला देवी, पिता रोहित सागर और भाई विद्यासागर भी मौजूद रहे।

MP NEWS: हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता MP के लाल
MP NEWS: हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता MP के लाल


सेमीफाइनल की हार के बाद नहीं आई नींद

विवेक ने सेमीफाइनल में हार के बारे में बात करते हुए कहा, "हमें उस रात नींद नहीं आई। हम बार-बार सोचते रहे कि काश हम और अच्छा कर सकते थे। वह सेमीफाइनल हमारे लिए बहुत दुखदायी था।"

हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता MP के लाल विवेक सागर पहुंचे भोपाल: कांस्य पदक  जीतने वाले DSP विवेक का हुआ भव्य स्वागत - Lalluram
हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता MP के लाल विवेक सागर पहुंचे भोपाल: कांस्य पदक जीतने वाले DSP विवेक का हुआ भव्य स्वागत - Lalluram


जर्मनी के खिलाफ रहा हार्ट ब्रेकिंग मौच

विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश के प्यार से वह बेहद खुश हैं। साथ ही विवेक ने कहा कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं और आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विवेक सागर ने जर्मनी के खिलाफ मैच को हार्ट ब्रेकिंग बताया, लेकिन कहा कि टीम ने कमबेक किया और कांस्य पदक पर फोकस करते हुए आगे बढ़कर सफलता प्राप्त की।

भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद रविवार सुबह भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद रविवार सुबह भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।


सीएम मोहन यादव देंगे एक करोड़ राशि

विवेक सागर के कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इसपर विवेक सागर ने कहा कि यह एक खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। उन्होंने कहा कि जब सरकार आपके प्रदर्शन को सराहती है और प्रोत्साहित करती है, तो यह बहुत बड़ा मोटिवेशन होता है। विवेक सागर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम और अच्छा प्रदर्शन करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की  घोषणा की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की


विवेक ने सीएम से की मुलाकात

विवेक ने की सीएम से मुलाकात.
विवेक ने की सीएम से मुलाकात.


टीम ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक सागर और पूरी टीम ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, और 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने विवेक सागर का स्वागत किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • olympic medalist Vivek Sagar
  • hocky player vivek sagar
  • vivek sagar
  • विवेक सागर
  • Vishvas Sarang
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज