Live Blog
एमपी HC ने कहा- पत्नी पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकते पति, ये क्रूरता है
Nov 16, 2024, 12:20 IST

Synopsis: कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। मध्‍य प्रदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक तलाक के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी को उसकी मर्जी के खिलाफ नौकरी छोड़ने और पति की इच्छाओं के अनुसार जीवन जीने के लिए मजबूर करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। यह टिप्पणी तब की गई जब 33 वर्षीय एक महिला ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे नौकरी छोड़ने और उसके साथ भोपाल में रहने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

सीएम का दौरा

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Cm Mohan Yadav) आज यानी की 16 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। इससे पहले सीएम यादव के आज सुबह 10:30-10:40 बजे के एडीजी इंटेलीजेंस/ आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे। शाम 5 बजे बाद शहडोल के लिए सीएम मोहन यादव ब्रह्माकुमारीज संस्थान के वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 में शामिल होंगे। रात 8 बजे सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल...

नीचे पुरानी खबरे हैं

महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती की प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसमें भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले भक्तों को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना शुरू किया गया है। जिससे योग्य व्यक्ति को ही भस्म आरती में प्रवेश मिल सकेगा।

भारत के उत्तरी हिस्सों में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिसका असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राजधानी बीते 24 घंटे के मौसम से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में सबसे ठंडा Pachmarhi शहर रहा। यहां का तापमान इस सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि अन्य हिस्सों के अधिकतम तापमान में अभी भी अंतर बना हुआ है।

भारत का स्विटजरलैंड जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी होने के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी का असर दिखाई दे सकता है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके चलते उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि राजधानी भोपाल में इसका प्रभाव अभी नहीं दिख रहा है।

मध्य प्रदेश के बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर आज, 13 नवंबर को मतदान हो रहे हैं। दोनों ही सीटों पर 5 लाख से ज्यादा मतदाता आज वोटिंग करेंगे। आपको बता दें कि विजयपुर में 327 तो बुदनी में 363 तो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर लगभग 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक विजयपुर में 75.27% और बुदनी विधानसभा में 72.37% मतदान हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 73.76 रहा। विजयपुर और बुदनी में छिटपुट मुठभेड़ के बीच मतदान हुआ। विजयपुर को चुनाव आयोग ने संवेदनशील घोषित किया था। यहां सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी गई। इसके बावजूद कई मतदान केंद्रों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखने को मिला। विजयपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को नजरबंद रखा।


सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक होगी वोटिंग

दोनों ही सीटों पर आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

कलेक्टरों ने की वोटिंग की अपील

मध्य प्रदेश उपचुनाव में जिला कलेक्टरों ने वोटर्स से अपील की है कि वे मतदाता वोट जरूर करें। X पर वीडियो जारी कर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा, बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

बुदनी से रमाकांत भार्गव हैं बीजेपी उम्मीदवार

बता दें कि बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। इस सीट से शिवराज सिंह चौहान कई बार विधायक रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस ने यहां से राजकुमार पटेल पर भरोसा जताया है। विजयपुर की बात करें तो यहां से बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा ​​को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट से कौन सा उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाता है।



बुदनी और विजयपुर में क्यों हो रहे उपचुनाव

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस से रामनिवास रावत जीते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद से विजयपुर विधानसभा सीट खाली है। वहीं विधानसभा चुनाव में बुदनी से बीजेपी नेता और तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी हाईकमान ने उन्हें विदिशा से सांसद का टिकट दिया था। वहां से भी शिवराज जीत गए। इस कारण बुदनी विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें









Nov 13, 2024, 14:02 IST
सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक विजयपुर और बुदनी में हुआ 52.93 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक 02- विजयपुर विधानसभा में 54.86% और 156-बुदनी विधानसभा में 51.16% मतदान हुआ है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.93 है।

Nov 13, 2024, 13:33 IST
बुदनी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान
बुदनी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान

बुदनी के ग्राम पंचायत महागांव कदीम के पोलिंग बूथ नंबर 307 पर दूल्हा-दुल्हन मतदान करने पहुंचे। दोनों ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया। दूल्हा-दुल्हन की एक तस्वीर भी सामने आई है।

Nov 13, 2024, 13:29 IST
Nov 13, 2024, 13:24 IST
वियजपुर में मतदाताओं का आरोप- वोट डालने से रोका गया, की गई मारपीट

वियजपुर में वीरपुर थाना इलाके के केसी गांव में ग्रामीणों ने रावत समाज के लोगों पर वोट नहीं डालने देने और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, 'बूथ कैप्चरिंग का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई है। उनका कहना है कि इस दौरान चार लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है.

Nov 13, 2024, 12:34 IST
सुबह 7 से 11 बजे तक विजयपुर और बुदनी में हुआ 37.08 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि सुबह 7 से 11 बजे तक 02- विजयपुर विधानसभा में 38.26 और 156-बुदनी विधानसभा में 36% मतदान हुआ है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 37.08 है।

Nov 13, 2024, 12:31 IST
विजयपुर मतदाताओं ने किया चक्काजाम

विजयपुर के तेलीपुरा पोलिंग बूथ के मतदाताओं का आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं और आदिवासियों को वोट नहीं करने दिया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने श्योपुर-मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया है। आपको बता दें कि विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

Nov 13, 2024, 09:56 IST
बुदनी से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने डाला बोट

बुदनी से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शाहगंज में मतदान केंद्र 54 पर मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, बुदनी में कहीं कांटे की टक्कर नहीं है। यहां कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। हम भारी मतों से विजयी होंगे।

Nov 13, 2024, 09:54 IST
विजयपुर से BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत ने किया मतदान
विजयपुर से BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत ने किया मतदान

विजयपुर से BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत ने मतदान किया है। उन्होंने X पर कहा, सर्वप्रथम मतदान, फिर जलपान। अपने ग्रह ग्राम सुनवई पहुंच कर मतदान किया, विजयपुर के अपने परिवारजनों से निवेदन है अधिक से अधिक मतदान करें। लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Nov 13, 2024, 09:39 IST
बुदनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने डाला वोट

बुदनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बकतरा के बूथ क्रमांक 9 पर मतदान किया है। वह अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता और बीजेपी को समझ चुकी है कि जीत हमारी ही होगी।

Nov 13, 2024, 09:05 IST
वोट करने से पहले विजयपुर कांग्रेस प्रत्याशी को ले गई पुलिस

विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने बताया कि वोट डालने से पहले ही पुलिस की 4-5 गाड़ी आईं और मुकेश को अपने साथ ले गई। मामले में पुलिस का कहना है कि मुकेश मल्होत्रा को लेकर ऐसा किया गया है।

Nov 13, 2024, 09:02 IST
विजयपुर में मतदाताओं ने लगाया बीजेपी कार्यकर्ता पर वोट नहीं डालने देने का आरोप

विजयपुर के अंधीपुरा गांव में मतदाताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत टीआई से की है। उन्होंने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।

Nov 13, 2024, 08:49 IST
Nov 13, 2024, 07:01 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट