मध्यप्रदेश में करीब 76.22 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिवनी में 85.68 प्रतिशत और सबसे कम आलीराजपुर में 60.10 प्रतिशत वोटिंग
Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में करीब 76.22 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिवनी में 85.68 प्रतिशत और सबसे कम आलीराजपुर में 60.10 प्रतिशत वोटिंग
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग खत्म। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर वोटिंग जारी है। आखिरी समय तक प्रदेश में 76.22 फीसदी मतदान हुआ। अब चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत जारी किया है। अब तक 76.22 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग सिवनी जिले में 85.88% वोटिंग हुई। जबकि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 75.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मध्यप्रदेश में इन जिलों में सबसे अधिक वोटिंग
मप्र में मतदान के आखिरी तक 76.22% वोटिंग हुई। इसमें सबसे ज्यादा मतदान सिवनी जिले में 85.68%, बालाघाट में 85.23%, आगर मालवा में 85.03 प्रतिशत, शाजापुर में 84.99 फीसदी, राजगढ़ में 84.23 प्रतिशत और रतलाम जिले में 83.40% फीसदी मतदान हुआ।
मध्यप्रदेश में इन 5 जिलों में सबसे कम वोटिंग
मप्र में मतदान के आखिरी तक 76.22 % वोटिंग हुई। इसमें सबसे कम मतदान आलीराजपुर जिले में 60.10%, भिंड में 63.27%, भोपाल में 66.00 प्रतिशत, रीवा में 66.85 फीसदी और ग्वालियर में 67.01 प्रतिशत फीसदी मतदान ही हो सका।
राजनीतिक पंडित भी नहीं लगा पा रहे अनुमान
वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव कहते हैं कि वोटिंग से चुनाव परिणाम अनुमान लगाना बहुत हद तक हवा-हवाई होता है। इसमें सबके अपने-अपने आंकड़े होते हैं। यह जरुरी नहीं कि ज्यादा मतदान बदलाव का संकेत देता है। और यह भी नहीं कहा जा सकता कि लोग सरकार के समर्थन में बाहर निकले हैं। क्योंकि पिछले कई उदाहरण बताते हैँ कि ज्यादा मतदान से सरकारें रिपीट हुई हैं। वहीं कुछ उदाहरणों में ज्यादा मतदान ने सरकार को बदल भी दिया। महेश श्रीवास्तव कहते हैं कि महिलाओं के ज्यादा मतदान से यह जरुर कहा जा सकता है कि लाड़ली बहना योजना का असर हुआ है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman