व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी के अरविंदो अस्पताल में स्टाफ ने मरीज के परिजन को जमकर पीटा
Sanjay Gupta | Aug 30, 2024, 19:27 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में अरविंदो अस्पताल के स्टाफ ने भर्ती मरीज का परिजन के साथ मारपीट की। परिजन मरीज से मिलने का कह रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने समय नहीं होने का कहकर रोक दिया। इसे लेकर विवाद हो गया, बात मारपीट तक पहुंच गई...
INDORE. व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी के इंदौर अस्पताल अरविंदो में मरीज के परिजनों को जमकर पीटने की घटना सामने आई है। विवाद केवल मरीज को भभूत लगाने की बात पर हुआ। मामला यहां तक पहुंचा कि स्टाफ ने मरीजों के परिजनों के घेरकर पीटा।
जानकारी के अनुसार मरीज सुनीता गुना निवासी को फेफड़ों की समस्या के चलते 23 अगस्त को भर्ती कराया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। इसी के चलते परिजन लगातार पूजा पाठ कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को गुना से मिलने उनके बेटे जितेंद्र, दामोदर, बेटी ज्योति और अन्य हॉस्पिटल आए। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स मिलने का समय नहीं होकर उन्हें रोक दिया। परिजन ने कहा कि किसी एक को मिलने दिया जाए। पेशेंट को सिर्फ भगवान की भभूत लगानी है। इस पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने मना किया। इसे लेकर विवाद हुआ।
विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि गार्ड ने अन्य साथियों को और स्टाफ को बुला लिया। इसके बाद परिजनों के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो उन्हें भी पीटा। महिला परिजन के साथ भी पिटाई हुई। बाद में परिजनों ने मरीज को डिस्चार्ज कराया और अन्य अस्पताल ले गए।
इस तरह हुआ विवाद शुरू
विवाद के बाद हुई मारपीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari