MP में दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Jitendra Shrivastava | Published:
THESOOTR
मध्यप्रदेश में बदलते मौसम की वजह से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर गेंहू की फसल पक कर तैयार है, ऐसे में बारिश उसके लिए हानिकारक है। देखिए कहां-कहां होगी बारिश...
BHOPAL. मध्य प्रदेश ( MP) के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम और धार सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ऐसा हुआ है। शनिवार दोपहर बाद इंदौर, जबलपुर समेत 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो प्रदेश के मुरैना, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़ सहित कई जिलों में बारिश हुई, इसके अलावा कहीं- कहीं पर ओले भी गिरे। खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ग्वालियर, सागर, रतलाम और भोपाल में भी हल्की बूंदाबांदी, आंधी और बादल छाए रहे। कई शहरों में गर्मी का भी असर रहा। दमोह में टेम्प्रेचर 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा।
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आलीराजपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, सागर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और भोपाल संभाग के जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से कहीं गर्मी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आज विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, राजगढ़, इंदौर, बालाघाट, डिंडौरी, अशोकनगर, शाजापुर, छतरपुर और जबलपुर में मौसम बदल सकता है। मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। अबकी बार भी ऐसा ही हो रहा है। 29 मार्च को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर चला। वहीं, कुछ शहरों में टेम्प्रेचर बढ़ा हुआ रहा। शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। धूप-छांव और हल्की बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में ऐसा रहा मौसम

आज दोपहर बाद का मौसम
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आलीराजपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, सागर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और भोपाल संभाग के जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये रहा मौसम बदलने का कारण
IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से कहीं गर्मी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आज विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, राजगढ़, इंदौर, बालाघाट, डिंडौरी, अशोकनगर, शाजापुर, छतरपुर और जबलपुर में मौसम बदल सकता है। मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। अबकी बार भी ऐसा ही हो रहा है। 29 मार्च को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर चला। वहीं, कुछ शहरों में टेम्प्रेचर बढ़ा हुआ रहा। शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। धूप-छांव और हल्की बारिश हो सकती है।
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav