एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड

Pooja Kumari | Dec 15, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड
एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड

पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी।

BHOPAL. मप्र में कंपकपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में बीते गुरुवार गलन की स्थिति बढ़ गई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे ही रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां पर भी राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में ठंड की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड

छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर भी कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर का तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में 10 डिग्री, जगदलपुर में 13.2, दुर्ग में 13.4, राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

अगर हम प्रदेश के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड वाला जिला राजगढ़ रहा। इस जिले में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि उमरिया का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। वहीं मलाजखंड का तापमान 9.8 डिग्री और सतना का न्यूनतम तापमान 9.4 और रीवा का 8.69 और जबलपुर का तापमान 9.1 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी भोपाल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा। सुबह- शाम चल रही हवाओं की वजह से ठंड ज्यादा महसूस होगी।

Tags:
  • today's weather
  • आज का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • Weather condition in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
  • Weather update
  • Weather information
  • मौसम अपडेट
  • मौसम की जानकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज