Weather Report : भोपाल, जबलपुर सहित 40 जिलों में 48 घंटे होगी तेज बारिश

Jitendra Shrivastava | Aug 16, 2024, 23:46 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में भोपाल, जबलपुर सहित 40 जिलों में 48 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में नए कम दबाव के क्षेत्र और मध्य प्रदेश से गुजर रही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से राज्य में मंगलवार से वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है...

Weather Report : मध्यप्रदेश में भोपाल, जबलपुर सहित 40 जिलों में 48 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नए कम दबाव के क्षेत्र और मध्य प्रदेश से गुजर रही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से राज्य में मंगलवार से वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।

शुक्रवार को इन क्षेत्रों में हुई बारिश

मध्यप्रदेश में शुक्रवार, 16 अगस्त को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। इंदौर में 10, नौगांव में नौ, सिवनी और रतलाम में चार मिमी, वहीं जबलपुर, खजुराहो, उमिरया, मलाजखंड में दो और गुना में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार मानसूनी हवा वर्तमान में फलौदी, वनस्थली, शिवपुरी, सीधी, पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

मौसम प्रणाली सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम गतिविधियों के असर से बंगाल की खाड़ी सहित अरब सागर से भी नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके साथ ही हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। गुजरात और गुजरात से लगे दक्षिणी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।

बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल और उसके पास के गांगेय क्षेत्र में अति कम दबाव में परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ने के आसार हैं। इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। उसके पूर्व पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला बना रहने की भी संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • weather report
  • मध्यप्रदेश में बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा