Weather Report : लगातार चार दिन होगी बारिश, जानें कौन से 5 राज्यों में है अलर्ट
Jitendra Shrivastava | Aug 15, 2024, 19:14 IST
thesootr
मौसम विभाग ने चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर-पश्चिम में हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आने वाले 4 दिनों तक बारिश की संभावना बन रही है...
Weather Report : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में आने वाले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, वहीं एर्नाकुलम, त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड इलाकों में ज्यादा बरसात की आशंका है। लक्षद्वीप के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड जिले में 30 जुलाई को तेज बारिश और भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने वायनाड और कोझिकोड में फिर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है।
अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से वर्षा हो सकती है।
अगले सात दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश संभव है। 16 से 21 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 18 से 21 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश, 18 से 20 अगस्त के दौरान विदर्भ, कोंकण और गोवा में और 15 से 21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।
आने वाले सप्ताह में पूर्वी भारत में मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे में उप-हिमालयी और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 से 18 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्र, 15 से 21 अगस्त बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 15 से 20 अगस्त में झारखंड, 15 से 19 अगस्त के दौरान ओडिशा और 19 से 21 अगस्त में असम और मेघालय में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 15 से 19 अगस्त के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। 15 से 17 अगस्त में केरल और माहे में, 16 को रायलसीमा और 15 से 16 अगस्त को दक्षिण कर्नाटक में भारी से भारी बरसात हो सकती है।
मध्यम बारिश : उत्तर और पश्चिम भारत
भारी बारिश : पश्चिम-मध्य भारत
भारी बारिश : पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
भारी बारिश : दक्षिण भारत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman