मध्यप्रदेश में ठंड का कहर और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Nov 28, 2024, 06:30 IST
Share
Weather Report Madhya Pradesh
Weather Report Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

Weather Report : मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला है। वहीं देश के ऊपरी हिस्सों में शीतलहर से प्रदेश के मौसम में अंतर देखा जा रहा है। भोपाल सहित एमपी के सभी शहरों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह AQI की बात की जाए तो प्रदेश के मुख्य शहरों की सबसे स्वच्छ हवा में इंदौर की हवा शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 5.6 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर...

्
्


मप्र का AQI, इंदौर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। इंदौर की हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 रहा। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो यह इस प्रकार रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर शहर की हवा सबसे खराब रही है। यहां का एक्यूआई लेवल 227 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 227, उज्जैन में 108 और इंदौर में 59 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters (3)
Air Quality Meters (3)


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

अब रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है। पचमढ़ी में तापमान 23.4 डिग्री रहा, जबकि मलाजखंड में 24.2, भोपाल-इंदौर में 27.5, ग्वालियर में 28.4, उज्जैन में 28.8 और जबलपुर में 27.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से चार दिन तक प्रदेश में ठंड से मामूली राहत रहेगी, रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

फेंगल तूफान 2 दिन में टकरा सकता है

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल आज चक्रवात में बदल गया है। अगले दो दिन में यह तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 75-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम में लगातार बारिश हो रही है। इन 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई में मंगलवार को 7 फ्लाइट्स में देरी हुई। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने तूफान के असर को लेकर हाईलेवल मीटिंग की। NDRF की 7 टीमें तिरुवरुर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और कुड्डालोर जिलों में तैनात की गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather report
  • weather report
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज