Weather Report : राजगढ़ में बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन की मौत, दो दिन होगी तेज बरसात
Ravi Singh | Sept 27, 2024, 24:17 IST
heavy rain
राजगढ़ में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। हादसे के वक्त तीनों खेत में सोयाबीन की फसल काट रहे थे। अगले दो दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना थाना क्षेत्र के मेहराजपुरा गांव की है। यहां बारिश के साथ बिजली गिरने से पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे के वक्त तीनों खेत में सोयाबीन की फसल काट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।
राजगढ़ के खिलचीपुर के मेहराजपुरा गांव निवासी राजू सेन अपनी पत्नी और बेटे-बेटी के साथ सोयाबीन की कटाई करने अपने खेत पर गए थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए परिवार एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी बिजली गिरी। जिससे राजू सेन, उनकी पत्नी कृष्णा बाई और बेटे ब्रज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी पिंकी घायल है। बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 19 जिलों में बारिश हुई। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 9 घंटे में खंडवा में सबसे ज्यादा 45 मिमी यानी करीब सवा दो इंच बारिश हुई। इंदौर में तीन सवा इंच बारिश हुई। बैतूल, सिवनी, धार, उज्जैन, खजुराहो, नर्मदापुरम में करीब आधा इंच पानी गिरा। भोपाल, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, सतना, बालाघाट, राजगढ़, बड़वानी में भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन- 27 सितंबर को इंदौर-उज्जैन संभाग और 28 सितंबर को जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।
इन जिलों में भारी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बेटी की हालत गंभीर
इन जिलों में हुई बारिश
सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari