Weather Update: एमपी-सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, अगले चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट
Amresh Kushwaha | Apr 06, 2026, 07:29 IST
weather update madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 09 अप्रैल 2026 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले चार दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। एमपी के 24 जिलों में 09 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा।
छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। राजस्थान में 50-60 किमी की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को फसलें बचाने की सलाह है। 09 अप्रैल के बाद ही गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा। तब तक सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन, यानी 09 अप्रैल तक, आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, टर्फ के सक्रिय होने के कारण सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर देखने को मिलेगा। IMD भोपाल के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सात अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव होगा।
सोमवार को जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों के लोग अगले कुछ दिनों तक सावधान रहें।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय प्रदेश में सिस्टम की गतिविधि देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय होगा। इसके कारण आंधी और बारिश दोनों हो सकती हैं। इसलिए, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज काफी बदलने वाला है।
प्रदेश में मौसम का ये बदलाव अब तक जारी है और अगले कुछ दिन भी इसका असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होगा, जिसके कारण कुछ और दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी दोनों ही देखने को मिल रही हैं। राजनांदगांव का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जबकि राजधानी रायपुर में भी तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दूसरी तरफ, कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी आ सकते हैं, और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तापमान में अगले 2 दिन में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
अप्रैल की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। अगले 24 घंटों में ओले और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।
राजधानी रायपुर में अगले दिनों में तेज हवाएं और बादल रह सकते हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
राजस्थान के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। खासकर पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश देखी गई।
वहीं, शेखावाटी क्षेत्र में ठंडी हवा का असर था। पिछले दो दिनों की लगातार बारिश ने राज्य के तापमान को काफी गिरा दिया है, जिससे अब गर्मी का प्रकोप लगभग खत्म हो गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बात करें तापमान की, तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 40 प्रतिशत के बीच रही।
सोमवार (6 अप्रैल) को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर तेज आंधी-बारिश की संभावना है। 7 अप्रैल को विक्षोभ के सर्वाधिक असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। 8 अप्रैल को उत्तर और पूर्वी भागों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, यानी अब बारिश का दौर खत्म हो जाएगा और फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है, खासकर गेहूं और अन्य रबी फसलों पर ओलों की मार से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
राजस्थान में ओले, एमपी में गर्मी का अलर्ट, सीजी को मिली बारिश से राहत!
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। राजस्थान में 50-60 किमी की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को फसलें बचाने की सलाह है। 09 अप्रैल के बाद ही गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा। तब तक सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट – 06 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन, यानी 09 अप्रैल तक, आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, टर्फ के सक्रिय होने के कारण सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर देखने को मिलेगा। IMD भोपाल के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सात अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव होगा।
ये जिले रहेंगी असरदार!
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट – 06 अप्रैल 2026:
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी दोनों ही देखने को मिल रही हैं। राजनांदगांव का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जबकि राजधानी रायपुर में भी तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दूसरी तरफ, कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
क्या होगा आज के मौसम का हाल?
कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
राजधानी रायपुर का मौसम क्या रहेगा?
राजस्थान मौसम रिपोर्ट – 06 अप्रैल 2026:
राजस्थान के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। खासकर पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश देखी गई।
वहीं, शेखावाटी क्षेत्र में ठंडी हवा का असर था। पिछले दो दिनों की लगातार बारिश ने राज्य के तापमान को काफी गिरा दिया है, जिससे अब गर्मी का प्रकोप लगभग खत्म हो गया है।
तापमान में गिरावट, सुहाना मौसम!
8 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
9 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क!
किसानों के लिए मौसम विभाग की खास सलाह
ये खबरें भी पढ़ें...
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari