मध्य भारत में बदला मौसम, MP-CG और राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Amresh Kushwaha | Aug 18, 2026, 06:53 IST
Share
48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में मानसून एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जलभराव और नदी-नालों के उफान को देखते हुए अलर्ट जारी हुआ है।

Weather update:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आज मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। सागर संभाग के पांच जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह हालात बिगड़े हैं। छत्तीसगढ़ में तीन दिन बारिश जारी रहेगी, लेकिन तीव्रता धीरे-धीरे घट सकती है। राजस्थान के 11 जिलों में बारिश अलर्ट है, पश्चिम में मौसम ड्राई रहेगा। जयपुर और भरतपुर के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 20 अगस्त 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से इस समय बारिश का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने सागर संभाग के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं भोपाल समेत प्रदेश के कई दूसरे जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

24 अगस्त तक बदलता रहेगा बारिश का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, 18 से 24 अगस्त के बीच प्रदेश में बारिश का मिजाज बदलता रहेगा। 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश हुई। वहीं 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं।

गुप्त गोदावरी उफनी, दोनों गुफाएं बंद

बुधवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए। सतना के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते चित्रकूट की गुप्त गोदावरी में पानी बढ़ गया। पहाड़ी से आया पानी गुफाओं के ऊपर से बहने लगा। हालात को देखते हुए चित्रकूट नगर परिषद ने सुरक्षा के लिए दोनों गुफाओं को बंद कर दिया है। पर्यटकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

नाले में बहा 55 साल का चरवाहा

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भुमकहर गांव में 55 वर्षीय चरवाहा नाले में बह गया। इसकी सूचना मिलने के बाद SDERF की टीम मौके पर पहुंची और चरवाहे की तलाश शुरू कर दी गई।

डिंडौरी में बुधवार सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जिले के 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

पन्ना के गांवों में घरों तक पहुंचा पानी

पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है। सिमरिया के बोदा गांव में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण घरों में रखा खाने-पीने का सामान भी भीग गया है।

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। डैम के तीन गेट 4 मीटर तक खोल दिए गए हैं और इनके जरिए पानी की निकासी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 20 अगस्त 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। हालांकि बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।

21 और 22 अगस्त को भी बरसेंगे बादल

20 अगस्त के बाद भी बारिश पूरी तरह थमने वाली नहीं है। 21 और 22 अगस्त को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रहेगी, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो सकती है। यानी तेज बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

यह सिस्टम करा रहा छत्तीसगढ़ में बारिश

छत्तीसगढ़ में बारिश की मुख्य वजह उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी एक्टिव है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर आगे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में नमी पहुंच रही है और बारिश हो रही है।

इन जिलों में ज्यादा रहेगी बारिश की एक्टिविटी

20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहने की संभावना है। इन इलाकों के कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

20 अगस्त के बाद कम हो सकती है भारी बारिश

अगले 2 दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। यानी बारिश जारी रहेगी, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।

रायपुर में बादल और बौछारों के आसार

राजधानी रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में सुकमा जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर में एक-दो जिलों में भारी बारिश हुई।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 20 अगस्त 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट अगले दो दिन भी जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में बुधवार को तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान में सबसे गर्म रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 36.5, चूरू में 36.4, संगरिया (हनुमानगढ़) में 36.3 और बीकानेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में सबसे कम तापमान

दूसरी ओर माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यानी एक तरफ श्रीगंगानगर में तेज गर्मी रही, तो दूसरी तरफ माउंट आबू में तापमान काफी कम दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान में एक हफ्ते तक मौसम ड्राई

पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है।

21 से 23 अगस्त के बीच हल्की बारिश के आसार

हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू समेत आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ उत्तरी इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम फिलहाल उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है।

जयपुर-भरतपुर में बदल सकता है मौसम

इसी सिस्टम के असर से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है। कुछ जगह हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़िए...

अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट

MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता

MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update
मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Sharma

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल

By Ramanand Tiwari

पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?

By Ramanand Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार

By Sumit Kumar

OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार
जबलपुर में 4 पटवारियों के अपहरण का दावा, मझौली से पटवारी लापता! कलेक्टर बोले पुलिस के पास जाएं

By Neel Tiwari

जबलपुर में 4 पटवारियों के अपहरण का दावा, मझौली से पटवारी लापता! कलेक्टर बोले पुलिस के पास जाएं
घर से वोट डालने की तैयारी, लेकिन पहचान और गोपनीयता की गारंटी कौन देगा?, डिजिटल मतदान की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

घर से वोट डालने की तैयारी, लेकिन पहचान और गोपनीयता की गारंटी कौन देगा?, डिजिटल मतदान की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कटनी के बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप, मोबाइल जब्त कर जबरन काम कराने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा संघ

By Neel Tiwari

कटनी के बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप, मोबाइल जब्त कर जबरन काम कराने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा संघ