अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, ठंड बढ़ने का अनुमान, जानें IMD का अपडेट
Pooja Kumari | Dec 08, 2023, 24:00 IST
अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, ठंड बढ़ने का अनुमान, जानें IMD का अपडेट
11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होने का अनुमान है।
BHOPAL. अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 2 चक्रवातों के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके चलते प्रदेश में बादल छाए हुए है और कहीं कहीं बारिश हो रही है। फिलहाल 9-10 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। आज शुक्रवार को जबलपुर और शहडोल संभाग में बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में धुंध और कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसे में तापमान में भी परिवर्तन होनो के आसार हैं। देखने को मिलेगा। इधर, 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे 15 दिसम्बर के बाद प्रदेश में तेज ठंड के साथ शीत लहर का असर देखने मिल सकता है।
छत्तीसगढ़ में दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर पिछले 3 दिन से देखने को मिल रहा है। कई जिलों में 3 दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। बता दें कि 5 दिसंबर को चक्रवात ने तमिलनाडु में दस्तक दी थी। इसके बाद आंद्रप्रदेश और तमिलनाडु में जमकर चक्रवात ने तबाही मचाई। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। क्योंकि दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग आंध्रप्रदेश से जुड़ा हुआ है। बस्तर के साथ साथ रायपुर तक रिमझिम फुहारों वाली बारिश हो रही है। इस वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रभावित हो रही है। कई जगह मंडियों में धान खरीदी बंद कर दी गई है, तो खेत में खड़ी फसल बारिश के कारण गिर गई है। अब इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर से अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास वृद्धि होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस इसी अवधि में गिरावट होने की संभावना है। यानी छत्तीसगढ़ में आज लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।
मौसम का मिजाज अब बदल गया है। बारिश का अब कहीं पता नहीं है। राजस्थान में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि 10 दिसम्बर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिसके कारण सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने से सर्दी तेज होगी। IMD के अनुसार दक्षिण-पूर्व राजस्थान में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।
छत्तीसगढ़ में 3 दिन से लगातार बारिश
राजस्थान में 10 दिसंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman