वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में पनौती शब्द की चर्चा, जानिए इसका एकदम सटीक मतलब क्या है ?

Rahul Garhwal | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में पनौती शब्द की चर्चा, जानिए इसका एकदम सटीक मतलब क्या है ?
वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में पनौती शब्द की चर्चा, जानिए इसका एकदम सटीक मतलब क्या है ?

वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में पनौती शब्द की चर्चा, जानिए इसका एकदम सटीक मतलब क्या है।

BHOPAL. 19 नवंबर को भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गया। स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएम मोदी का अमित शाह के साथ हंसते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। कांग्रेस ने इस वीडियो के साथ पनौती लिखकर ट्वीट करने शुरू कर दिए। राहुल गांधी ने भाषण में इसका इस्तेमाल किया। ट्विटर पर पनौती शब्द ट्रेंड करने लगा। कई नेता इसके अर्थ को लेकर कयास लगा रहे हैं। कुल मिलाकर पनौती शब्द राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में छाया हुआ है। हम आपको पनौती शब्द का सटीक मतलब बता रहे हैं...

आम भाषा में पनौती का मतलब

बोलचाल की भाषा में पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो आसपास के लोगों के लिए दुर्भाग्य का कारण बनता है। उस व्यक्ति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण कोई काम बिगड़ जाता है।

पनौती शब्द का गूढ़ अर्थ

भाषाविद् डॉ. सुरेश पंत

भाषाविद् डॉ. सुरेश पंत ने पनौती शब्द की व्युत्पत्ति के बारे में बताया है। उनके अनुसार हिंदी में औती प्रत्यय से अनेक शब्द बनते हैं, जैसे-कटौती, चुनौती, मनौती, बपौती आदि। पनौती की व्युत्पत्ति के बारे में कम लोग जानते हैं क्योंकि इसके आधार शब्द के बारे में जानकारी नहीं है। पनौती का कोशीय अर्थ समझने के लिए 2 रास्ते हैं।

पहला

पानी > पन (जैसे- पनबिजली, पनचक्की) + औती= पनौती, बाढ़।

दूसरी

पन (अवस्था- जैसे बचपन, दशा) + औती, पनौती, शनि की बुरी दशा का समय।

दोनों स्थितियों में पनौती का लाक्षणिक अर्थ- कठिनाई-मुसीबत

अभिधार्थ (कोशीय अर्थ) पर ही लाक्षणिक अर्थ टिका होता है। पनौती चाहे बाढ़ की हो, चाहे शनि ग्रह की, दोनों ही दशाओं में डरावनी और विनाश की सूचक है। इसलिए आश्चर्य नहीं कि लोक में 'पनौती आना' मुहावरा बन गया और इसका अर्थ विस्तार मुसीबत के रूप में हो गया। अब पनौती तो पनौती है। वो न हिंदी-उर्दू में भेद करती है, न हिंदू-मुसलमान में, न भारत-पाकिस्तान में।

पनौती को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

भाषाविद् डॉ. मेदुसा के अनुसार पनौती के लिए इंग्लिश में पहला शब्द है BAD OMEN, इसका मतलब मनहूस होता है। दूसरा शब्द है JINX, इसका मतलब है बदकिस्मत। तीसरा शब्द है SCHLIMAZEL, इसका मतलब दुर्भाग्यशाली होता है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • India defeat in the World Cup
  • Panauti
  • Panauti trend
  • target on PM Modi
  • वर्ल्ड कप में भारत की हार
  • पनौती
  • पनौती ट्रेंड
  • पीएम मोदी पर निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई