व्हाट्सएप पर डिजिटल वेडिंग कार्ड से सावधान, एक क्लिक से हो सकता है अकाउंट खाली

Sandeep Kumar | Apr 27, 2025, 23:56 IST
Share
whatsapp-digital-wedding
whatsapp-digital-wedding

रतलाम साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है। अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर आए डिजिटल वेडिंग कार्ड को डाउनलोड करने से बचें। ऐसा नहीं करने से साइबर ठग आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।

MP NEWS: शादी के इस सीजन में जब डिजिटल निमंत्रण भेजने का चलन बढ़ा है। साइबर ठगों ने भी इसका फायदा उठाने का नया तरीका खोज लिया है। यदि आपको किसी अनजान नंबर या किसी जानकार के नंबर से भी whatsapp पर एपीके फाइल (APK File) में वेडिंग कार्ड आता है, तो सावधान हो जाएं। एक बार इस फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल फोन हैकर्स के नियंत्रण में जा सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।

एपीके फाइल से कैसे होता है खतरा?

मध्य प्रदेश के रतलाम साइबर सेल ने इस खतरे को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। एपीके फाइल डाउनलोड होते ही यह फाइल आपके फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देती है। हैकर्स आपके फोन की फाइल्स, बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड और ओटीपी तक एक्सेस कर सकते हैं। इसके बाद वे आपका बैंक अकाउंट साफ कर सकते हैं या आपको डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फिरौती मांग सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमले पर बोले सीएम मोहन यादव, सिंधु का बंटवारा था ऐतिहासिक भूल

साइबर सेल की चेतावनी और सलाह

  • किसी भी अनजान नंबर से आई एपीके या एक्सई फाइल (EXE File) डाउनलोड न करें।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले संदिग्ध विज्ञापनों से दूर रहें।
  • दो-चरणीय प्रमाणीकरण (Two-Step Verification) हर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिवेट करें।
ये खबर भी पढ़िए... सागर महापौर ने बीजेपी हाईकमान से मांगी माफी, बोलीं पार्टी से बिना पूछे लिया फैसला

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम की रील्स देख रहे हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने किया हमला, ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश

किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज का जवाब न दें

एसपी अमित कुमार ने बताया कि कई बार हैकर्स आपके परिचित के अकाउंट को हैक कर उसी से फाइल भेजते हैं फाइल असली लगती है। इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। समय पर कार्रवाई करने से आपके पैसे बच सकते हैं और ठगों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।

  • साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए तो तुरंत करें ये काम।
  • तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • अपने नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
  • तुरंत अपने बैंक अकाउंट को फ्रीज करवाएं।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • निमंत्रण
  • डिजिटल
  • अमित कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि