गेहूं खरीदी पर सियासी संग्राम: मंडियों में किसान परेशान, पटवारी का वार-कृषि मेले में दिखाऊंगा सरकार को आईना
Ramanand Tiwari | Apr 07, 2026, 23:35 IST
JITU
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मंडियों में किसान अपनी उपज लेकर खड़े हैं। लेकिन खरीदी की धीमी रफ्तार और कम दामों के आरोपों ने माहौल गरमा दिया है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदिशा मंडी पहुंचकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने ऐलान किया कि वे केंद्रीय कृषि मंत्री के कृषि मेले में जाकर जमीनी सच्चाई का आईना दिखाएंगे।
विदिशा कृषि उपज मंडी में पहुंचे जीतू पटवारी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से मंडी में फसल लेकर बैठे हैं। लेकिन खरीदी की प्रक्रिया सुचारू नहीं है। इससे उनकी लागत और परेशानी दोनों बढ़ रही हैं।
पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की तरक्की सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग्स तक सीमित है। उनके मुताबिक असल स्थिति यह है कि किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए संघर्ष कर रहा है और उसे उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
पटवारी ने विदिशा का जिक्र करते हुए कहा कि यह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। यह स्थिति सरकार के दावों पर सवाल उठाती है।
कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल रहा। बताया गया कि कई किसान करीब 2200 प्रति क्विंटल के आसपास गेहूं बेचने को मजबूर हैं, जो घोषित समर्थन मूल्य से कम है।
पटवारी ने कहा कि 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेले में वे शामिल होंगे। उन्होंने साफ कहा कि वहां सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क सामने रखेंगे।
गेहूं खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है। पटवारी ने इसे सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि किसानों के साथ धोखा बताया।
मंडियों में किसान खरीदी की रफ्तार धीमी बताकर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से कम दाम मिलने का आरोप लगा रहे हैं। विदिशा में पटवारी ने दौरा किया और सरकार पर हमला बोला। 11-13 अप्रैल को कृषि मेले में पटवारी शामिल होंगे। 9 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। अगर 10 अप्रैल तक खरीदी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर 10 अप्रैल तक खरीदी सुचारू नहीं हुई तो बड़ा विरोध होगा। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के बाहर उपवास और भोपाल से उज्जैन तक ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी गई है।
पटवारी ने सीएम मोहन यादव और कृषि मंत्री को आगाह किया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को सही दाम और सम्मान नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज होगा। उनका कहना है कि अन्नदाता की अनदेखी अब राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है। गेहूं खरीदी का मुद्दा अब केवल कृषि नहीं, बल्कि बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। सरकार अपने प्रबंधन का दावा कर रही है, जबकि विपक्ष इसे किसान विरोधी नीति बता रहा है। आने वाले दिनों में यह टकराव और तेज हो सकता है।
ACS की सख्ती: HPV टीकाकरण में भोपाल लक्ष्य से काफी पीछे, लापरवाही पर CMHO को नोटिस
हाईकोर्ट ने रोकी महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की मनमानी
नारायण साईं को तलाक: इंदौर फैमिली कोर्ट का फैसला, पत्नी को 2 करोड़ रु. एलुमनी देने का आदेश
अंबिकापुर हत्याकांड; आरोपी पांडा पर इनाम घोषित, कातिल के लिए शहर भर में भारी आक्रोश, सड़कों पर उतरा जनसैलाब
मंडी में किसानों से सीधी बात
पटवारी का हमला
विदिशा का मुद्दा बना सियासी सवाल
MSP से कम दाम पर बेचने की मजबूरी
पटवारी का ऐलान
गेहूं खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है। पटवारी ने इसे सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि किसानों के साथ धोखा बताया।
प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बढ़ा विवाद
आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार
सरकार को सीधी चेतावनी
ACS की सख्ती: HPV टीकाकरण में भोपाल लक्ष्य से काफी पीछे, लापरवाही पर CMHO को नोटिस
हाईकोर्ट ने रोकी महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की मनमानी
नारायण साईं को तलाक: इंदौर फैमिली कोर्ट का फैसला, पत्नी को 2 करोड़ रु. एलुमनी देने का आदेश
अंबिकापुर हत्याकांड; आरोपी पांडा पर इनाम घोषित, कातिल के लिए शहर भर में भारी आक्रोश, सड़कों पर उतरा जनसैलाब
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA