मप्र BJP की आखिरी लिस्ट में 2 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, जानें टिकट दिलाने में किसकी चली कौन रहा सफल

Jitendra Shrivastava | Oct 29, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र BJP की आखिरी लिस्ट में 2 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, जानें टिकट दिलाने में किसकी चली कौन रहा सफल
मप्र BJP की आखिरी लिस्ट में 2 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, जानें टिकट दिलाने में किसकी चली कौन रहा सफल

बीजेपी ने 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें विदिशा से मुकेश टंडन और गुना से पन्नालाल शाक्य को टिकट दिया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बची हुई 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें विदिशा विधानसभा सीट से मुकेश टंडन और गुना की आरक्षित सीट पर पन्नालाल शाक्य को टिकट दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने अलग-अलग लिस्ट निकालकर कुल 228 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, लेकिन दो सीटों को होल्ड कर दिया गया था।

RSS और शिवराज की पसंद से मिले टिकट

BJP ने छठवीं व अंतिम सूची जारी करते हुए पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य का टिकट फाइनल कर दिया है। काफी कश्मकश के बाद गुना विधानसभा सीट पर पन्नालाल शाक्य का नाम फाइनल किया गया है। पन्नालाल शाक्य को संघ की पहली पसंद बताया जा रहा है। पन्नालाल 2013 में BJP से विधायक रह चुके हैं।

पन्नालाल RSS में पदाधिकारी भी रहे हैं

पन्नालाल 68 वर्ष के हैं, पार्टी ने राजनीतिक तजुर्बा रखने वाले नेता के नाम पर मुहर लगाई है। 2013 में पन्नालाल शाक्य ने 45111 वोटों से जीत हांसिल की थी। पन्नालाल ने 62.2% वोट हासिल करते हुए नीरज निगम को चुनाव हराया था। पन्नालाल RSS में पदाधिकारी भी रहे हैं। इसलिए आरएसएस और खुद सीएम शिवराज ने पन्नालाल शाक्य को लेकर दखल दिया।

शिवराज के करीबी माने जाते हैं मुकेश टंडन

एक समय पर BJP का गढ़ कहीं जाने वाली विदिशा सीट पर मुकेश टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है। साल 2018 में भाजपा ने मुकेश टंडन को ही अपना प्रत्याशी बनाया था, परंतु यह कांग्रेस पार्टी के शशांक भार्गव से 15454 वोटो से हार गए थे। विदिशा BJP का गढ़ रहा है। 2018 के पहले 40 साल से बीजेपी का सीट पर कब्जा रहा है। मुकेश टंडन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बेहद करीबी माना जाता है। राजनीतिक जानकारों की माने तो शिवराज की पहली पसंद ही मुकेश थे।

17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

मध्य प्रदेश में 2018 की ही तरह एक फेज में वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। सूबे की सत्ता पर अगले पांच साल तक किसका राज होगा? 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कुल 5.6 करोड़ मतदाताओं में 2.88 करोड़ पुरुष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इनमें ऐसे मतदाताओं की तादाद 22.36 लाख है जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh BJP
  • candidates announced on 2 seats
  • who won the ticket
  • ticket final on Guna-Vidisha seats
  • मध्यप्रदेश BJP
  • 2 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
  • टिकट दिलाने में किसकी चली
  • गुना-विदिशा सीटों पर टिकट फाइनल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज