इंदौर के राजा से मेरठ के सौरभ समेत वो सात पति, जिनकी हत्यारी निकलीं बीवियां

Sandeep Kumar | Jun 09, 2025, 20:01 IST
Share
wife-killed-husband-real-crime
wife-killed-husband-real-crime

भारतीय परंपरा में पत्नी और पति का रिश्ता पवित्र माना जाता है। यह रिश्ता सात जन्मों का होता है। हाल ही में कई घटनाओं ने इस रिश्ते पर सवाल उठाए हैं। करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नियां अब अपने ही पति की हत्या कर रही हैं।

MP News: इंदौर के राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत हो या मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो। इन घटनाओं ने इंसानी रिश्तों की गहराई और गिरावट को दिखाया है। कई पत्नियां अपने प्रेमियों, रिश्तेदारों या भांजों के साथ मिलकर पतियों की हत्या कर चुकी हैं। यहां कुछ ऐसे 7 मामलों के बारे में आपको बताएंगे जहां पत्नियां ही पति की कातिल निकलीं।

1. राजा रघुवंशी केस

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए। 22 मई को उनकी बाइक शिलांग में मिली, लेकिन दोनों गायब थे। 2 जून को राजा का शव मिला। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनम ने ही राजा की हत्या की योजना बनाई। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर 3 अन्य मददगारों की मदद से राजा की हत्या करवा दी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ये खबर भी पढ़िए... राजा की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का प्रेमी और मास्टर माइंड राज कुशवाह

2. सौरभ हत्याकांड

यूपी के मेरठ में 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ सौरभ की हत्या कर दी। उसने सौरभ के शव के 30 टुकड़े किए और उन्हें ड्रम में डालकर सीमेंट से भरा। पुलिस ने ड्रम से शव बरामद किया और मुस्कान को गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़िए... मेघालय पुलिस का खुलासा- राजा की हत्या राज ने इंदौर से कराई, 3 हत्यारे और सोनम रघुवंशी साथ थी फिर शिलांग से भागे

3. अमित हत्याकांड

मेरठ में ही अमित की पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। रविता ने दावा किया कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि अमित का गला घोंटकर हत्या की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए... सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी

नौशाद हत्याकांड

उत्तर प्रदेश के देवरिया नौशाद की पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर हत्या की। उन्होंने शव को ट्रॉली बैग में भरकर गांव से 60 किमी दूर फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़िए... राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?

प्रवीण हत्याकांड

हरियाणा के भिवानी में रवीना ने अपने अफेयर के साथी सुरेश के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या की। दोनों ने शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

दीपक हत्याकांड

यूपी के बिजनौर में दीपक कुमार की पत्नी शिवानी ने दावा किया कि दीपक की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी हत्या की गई थी। शिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

दिलीप हत्याकांड

औरैया में दिलीप की हत्या शादी के 15 दिन बाद हुई। उसकी पत्नी प्रगति और प्रेमी अनुराग ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनौर
  • मुस्कान
  • मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती