विधायक कमलेश्वर डोडियार की होगी गिरफ्तारी ? 6 धाराओं में केस दर्ज

BP shrivastava | Feb 29, 2024, 21:02 IST
Share
Kamleshwar Dodiyar
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया गया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा डोडियार को गिरफ्तार किया जाएगा।

मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. तपन राय की शिकायत के बाद सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने इस मामले में डोडियार और उनके विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

अमीन हुसैन, RATLAM. मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. तपन राय की शिकायत के बाद सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने इस मामले में डोडियार और उनके विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि विधायक डोडियार को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, डोडियार कह रहे हैं कि शहर में डॉक्टर अवैध तरीके से काम कर रहे हैं। उन्हें रोकना जरूरी है।

मेडिकल स्टोर संचालक ने डोडियार के खिलाफ किया केस


उल्लेखनीय है की सैलाना से जयस समर्थित बाप पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार की बाजना के मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय ने शिकायत की थी और एक करोड़ रुपए मांगने और क्षेत्र में काम करने को लेकर धमकाया गया था। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत की गई थी। जहां जांच के बाद सैलाना थाना पुलिस ने विधायक डोडियार और उनके विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर के खिलाफ 323, 294, 506, 327, 384, 34 आईपीसी में केस दर्ज किया गया।

एसपी ने कहा- धारा 327 में विधायक डोडियार की गिरफ्तारी होगी


इसके साथ एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि सैलाना विधायक के खिलाफ अन्य व्यापारी भी लगातार शिकायत कर रहे थे। अगर कोई व्यापारी लिखित में शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि आज भी ओडियो सोशल मीडिया पर आई है जिसमें एक व्यापारी से पैसे मांगते हुए ओडियो आ रहा है। उसको भी जांच के लिए एसडीओपी को दे दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और वे सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी। पिछले दिनों में कुछ और भी व्यापारियों ने बताया की उनके पास भी गतल तरीके से परेशान करने की शिकायतें मिली हैं। धारा 327 में केस गैर जमानती है और इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विधायक ने मेडिकल पर पहुंच कर बुलाया था अधिकारियों को


दरअसल, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार 23 फरवरी शुक्रवार को बाजना में एक मेडिकल स्टोर संचालक के यहां पहुंचे और कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बुलाया था। हालांकि, डोडियार का कहना है कि वे इसलिए गए थे क्योंकि मेडिकल पर अवैध काम होते हैं। वहां बिना किसी डिग्री के डॉक्टर इलाज कर रहा था। कहा था, ऐसे गलत काम करने वालों को मेरे क्षेत्र में नहीं रहने दूंगा। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय का कहना है कि विधायक ने एक करोड़ रुपए मांगे हैं। विधायक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनके विधानसभा क्षेत्र में जितने भी बंगाली डॉक्टर या अन्य डॉक्टर हैं जो गलत तरीके से इलाज कर रहे हैं उनके विरुद्ध वह कार्रवाई करवाएंगे।

वीडियो जारी डॉक्टर ने लगाया था आरोप


बाजना में जिस डॉक्टर तपन राय के मेडिकल पर विधायक डोडियार गए थे। उस डॉक्टर ने वीडियो जारी कर कहा कि विधायक डोडियार ने उन्हें 19 तारीख को उनके बंगले पर बुलाया था। वे अपने अंकल के साथ बंगले पर पहुंचे थे। परंतु उन्होंने वहां पर उनको बाहर खड़ा करवा दिया। मेरी तलाशी लेकर मोबाइल आदि बाहर रखवा दिए थे। इसके पश्चात मेरी डिग्री और मेडिकल स्टोर आदि के बारे में बातचीत की। मैंने बताया कि मैं फार्मासिस्ट हूं तथा मेरे पास उसका सर्टिफिकेट है तो उन्होंने मुझसे पूछा 'कितना कर सकते हो' और इशारे में मुझ से कुछ मांग की। बाद में बोला, यदि एक करोड़ रुपए दोगे तो तुम्हें यहां पर रहने दूंगा। इसके बाद शुक्रवार को विधायक मेरे क्लीनिक और मेडिकल पर आए लगभग 3 घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने बोला कि तुमने मेरे प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर जिसको मैंने भेजा था उससे भी बात नहीं की। अब तो तुझे जेल भेज कर रहूंगा।

विधायक बोले- डॉक्टर अवैध तरीके से काम कर रहे


डॉ. तपन राय का कहना कि जाते-जाते भी उन्होंने बोला इसमें कुछ रिवर्स हो सकता है, बता कितना दे सकता है। विवादों में घिरे विधायक कमलेश्वर डोडियार से जब इस मामले में पूछा तो उनका कहना था कि बहुत ही अवैध तरीके से डॉक्टर यहां पर काम कर रहे हैं और उनको रोकना जरूरी है। मैं बजाना और अन्य क्षेत्र के सभी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा और इसलिए वहां पर गया था।

Tags:
  • kamleshwar dodiyar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच