एमपी के भोपाल में भी राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शहर में 100 से अधिक मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ, प्रभात फेरियां

BP Shrivastava | Jan 21, 2024, 15:16 IST
Share
एमपी के भोपाल में भी राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शहर में 100 से अधिक मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ, प्रभात फेरियां
एमपी के भोपाल में भी राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शहर में 100 से अधिक मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ, प्रभात फेरियां

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हैं। शहर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, ध्वज यात्रा, प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं।

सूर्यप्रताप सिंह, BHOPAL.अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हैं। शहर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, ध्वज यात्रा, प्रभात फेरियां निकल रही हैं और अनेक अनुष्ठान हो रहे हैं। रविवार को भी शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे। शहर के 100 से अधिक मंदिरों में रविवार सुबह से अखंड रामचरित मानस पाठ की शुरुआत होगी, जो सोमवार को सुबह तक चलेंगे। इसी प्रकार सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ भी किया जाएगा।

तालाब में तैहरे राम नाम के पत्थर

RAM nam k Pathar.jpg
RAM nam k Pathar.jpg

शहर के बड़ा तालाब शीतलदास की बगिया में शनिवार को राम नाम के पत्थर समुद्र पर तैराने की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसके तहत सिंधु सेना, गुरुनानक मंडल की ओर से आर्टिफिशियल पत्थर पानी में तैराए गए। इस दौरान बच्चों ने राम, हनुमान, नल, नील सहित वानर सेना के वेष में शामिल होकर इसकी सजीव प्रस्तुति दी। पत्थरों के ऊपर दीप भी जलाए गए। इस मौके पर आलोक शर्मा, राकेश कुकरेजा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

शहरभर में कलश यात्रा, सुंदरकांड, राम भजन जैसे कार्यक्रम

शहर में रविवार को कटारा हिल्स के द ग्रांड कस्तूरी रिसोर्ट एंड मैरिज गार्डन में कलश यात्रा, सुंदरकांड, राम भजन और भंडारे का आयोजन किया गया है। समाजसेवी दान सिंह ठाकुर ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे होगा और 11 बजे से सुंदरकांड होगा। इसके साथ ही दीप गुरु साहेब इंदौर द्वारा राम भजन गायन की प्रस्तुति दोपहर 1 बजे से दी जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

रामधुन में छात्रों ने निभाए किरदार

शहर में कॉलेजों में रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हमीदिया कॉलेज में रामधुन परिक्रमा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक व छात्र रामायण के विभिन्न पात्रों पर आधारित वेशभूषा पहनकर रामधुन में शामिल हुए। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

जनजागरण यात्रा का स्वागत

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शंखनाद बिड़ला मंदिर के पुजारियों ने भी किया शंखनाद। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा निकाली गई। अशोका गार्डन स्थित श्री मनसा देवी धाम मंदिर से शुरू यात्रा में महिलापुरु षों के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर रहवासियों ने पुष्प और मोतियों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम समाज बंधुओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यात्रा हजारों रामभक्तों की भीड़ के साथ दो घंटे में संपन्न हुई, इस अवसर पर पूरा शहर राममय हो गया। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाएंगे

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Wind of Ram devotion in Bhopal
  • religious event in Bhopal
  • stones named after Ram floated in the big pond
  • भोपाल में राम भक्ति की बयार
  • भोपाल में धार्मिक आयोजन
  • बड़े तालाब में राम नाम के पत्थर तैरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच