प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा, महिला की कटी गर्दन, एम्स रेफर
Jitendra Shrivastava | Jan 05, 2025, 18:13 IST
Woman neck cut with Chinese manja deep wound
ओबेदुल्लागंज निवासी आरती यादव किसी काम से अपने घर से बाजार जा रही थी। उसी दौरान एक पतंग के चाइनीज मांझे में वह बुरी तरह से उलझ गई। मांझे में इतनी तेज धार थी कि गर्दन पर गहरा घाव हो गया।
पवन सिलावट, RAISEN. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बता दें पतंग उड़ाने में उपयोग आने वाले इस चायनीज मांझे में उलझकर महिला की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
चायनीज मांझे से बाइक सवार 19 साल के NIT इंजीनियरिंग छात्र का गला कटा
गौरतलब है कि चाइनीज मांझा कई राज्यों में पहले से प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद इसकी अवैध रूप से बाजार में इसकी बिक्री और उपयोग भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस खतरनाक मांझे की वजह से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के अभाव में यह मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। संक्रांति पर्व नजदीक है इसके चलते परंपरा के अनुसार यहा पतंग भी बहुत ज्यादा संख्या में उड़ाई जाती है। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए। साथ ही इसके उपयोग पर भी नजर रखी जाए। बता दें चाइनीज मांझा बेहद धारदार होता है, जोकि लोगों के लिए बड़ा खतरा है। चाइनीज मांझा न केवल इंसानों के लिए खतरनाक साबित होता है, बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक साबित होता है।
राजस्थान में पतंगबाजी पर 4 घंटे का बैन; चाइनीज, मेटल और ग्लास से बने मांझे से नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, कलेक्टरों काे एडवाइजरी जारी
बता दें बीते साल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने भोपाल शहर में लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने कहा था कि अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 (2) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद चाइनीज मांझे की धडल्ले से बिक्री और उपयोग किया जा रहा है और जो प्रतिबंध है वह बेअसर साबित हो रहा है।
ये है मामला
कई राज्यों में पहले से प्रतिबंधित
राजस्थान में पतंगबाजी पर 4 घंटे का बैन; चाइनीज, मेटल और ग्लास से बने मांझे से नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, कलेक्टरों काे एडवाइजरी जारी
भोपाल में पहले से है बैंन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari