MP में आंगनबाड़ी का खस्ताहाल, मंत्री ने सदन में पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Raj Singh | Dec 17, 2024, 16:23 IST
Share
NIRMALA
NIRMALA

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सामने आई है। यह जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी है।

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि राज्य में 34 हजार 143 आंगनबाड़ी केंद्र भवनविहीन हैं, जबकि 4 हजार 44 केंद्रों की हालत जर्जर हो चुकी है। जर्जर केंद्रों को अन्य भवनों में चलाया जा रहा है।

मंत्री ने दी जानकारी

यह जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी, जब विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने आंगनबाड़ी केंद्रों और उनसे जुड़ी वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है। जवाब में बताया गया कि अकेले खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है। कई केंद्र ऐसे हैं जो स्कूल, पंचायत या सामुदायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं, और कुछ केंद्र किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं।

मंत्री के जवाब पर असंतोष

खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह ने इस जवाब पर असंतोष जताया। उनका कहना था कि बीजेपी समर्थित लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन का काम दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस समर्थित पात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है, और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। यह खुलासा राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति क्या है?
    मध्यप्रदेश में 34,143 आंगनवाड़ी केंद्र भवनविहीन हैं, जबकि 4,044 केंद्रों की हालत जर्जर हो चुकी है। इन जर्जर केंद्रों को अन्य भवनों में चलाया जा रहा है।
  2. आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में विधानसभा में क्या जानकारी दी गई?
    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि कई आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल, पंचायत, सामुदायिक भवनों या किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 37 आंगनवाड़ी केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है।
  3. क्या विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने मंत्री के जवाब पर असंतोष व्यक्त किया?
    हां, विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थित लोगों को आंगनवाड़ी केंद्रों में भोजन का काम दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस समर्थित पात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
  4. महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इन आरोपों पर क्या जवाब दिया?
    मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • निर्मला भूरिया मंत्री
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आंगनबाड़ी
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया
  • बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं