यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी छाबड़ा पैनल का सुपड़ा साफ, जैन बने चेयरमैन

Sanjay Gupta | Jun 28, 2026, 22:46 IST
Share
यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी छाबड़ा पैनल का सुपडा साफ
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. यशवंत क्लब चुनाव मैनेजिंग कमेटी में पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा की बुरी तरह हार हुई है। पम्मी छाबड़ा पैनल के हाथ से मैनेजिंग कमेटी के चारों पद चले गए। कार्यकारिणी में भी पांच में से चार पदों पर जैन पेनल आगे थी।

यशवंत क्लब में मैनेजिंग कमेटी के चुनाव 28 जून को हुए। इसमें 5000 से ज्यादा सदस्यों में से 2687 सदस्यों ने वोट डाले। शाम को काउंटिंग शुरू हुई और रात 10:30 बजे मैनेजिंग कमेटी के चार पदाधिकारी के रिजल्ट आ गए। इसमें पम्मी छाबड़ा का सुपड़ा साफ हो गया। कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए काउंटिंग जारी थी इसमें भी चार पदों पर जैन पैनल आगे थी।

yashwant club election (2)
yashwant club election (2)

67 वोट से हारे पम्मी

यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी छाबड़ा को कल 13100 वोट मिले। वहीं, जितेंद्र जैन को अध्यक्ष पद के लिए 1377 वोट मिले। छाबड़ा 67 वोट से हार गए। कुल 5 राउंड गिनती चली। इसमें केवल एक राउंड में ही पम्मी को लीड मिली थी, बाकी चार में पिछड़ गए।

सचिव पद पर जैन पैनल के विजय कस्तूरी की 54 वोट से जीत हुई। वहीं सह सचिव पद पर जैन पैनल के तेजवीर जुनेजा 573 वोट से जीते और कोषाध्यक्ष पद पर रूपल पारीख ने सबसे बड़ी 987 वोट से जीत हासिल की।

yashwant club election
yashwant club election

किसे कितने मिले वोट...

अध्यक्ष पद...

पम्मी छाबड़ा 1310
जितेंद्र जैन 1377

सचिव पद...

अतुल सेठ (पम्मी पैनल)- 938
विजय कस्तूरी (जैन पैनल)- 992
कुलविंदर सिंह गिल (निर्दलीय)- 757

जैन पैनल के विजय कस्तूरी 54 वोट से सचिव पद जीते

सह सचिव...

पंकज कुकरेजा (पम्मी पैनल) -1057
तेजवीर जुनेजा (जैन पैनल)-1630

कोषाध्यक्ष...

सतीश मंगलवानी (पम्मी पैनल)-850
रुपल पारिख (जैन पैनल)-1837

yashwant club election (3)
yashwant club election (3)

कार्यकारिणी में ये आगे...

कार्यकारिणी के 5 पदों में से 4 पद पर जैन पैनल के वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोडिया आगे थे। वहीं एक पद पर पम्मी पैनल के बॉबी थम्मन लीड बनाए हुए थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

यशवंत क्लब चुनाव की तस्वीर साफ, गोरानी और पम्मी दोनों पैनल के सभी नाम घोषित

इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता

इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी

इंदौर यशवंत क्लब चुनाव : चैयरमैन पद के लिए टोनी सचदेवा जीत रहे हैं चुनाव

इंदौर यशवंत क्लब चुनाव: चैयरमैन पद के लिए टोनी सचदेवा जीत रहे हैं चुनाव

Tags:
  • यशवंत क्लब चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि