यशवंत क्लब नई सदस्यता सूची में 120 नंबर के बाद वालों को सदस्यता मिलना मुश्किल, पहले 75 के इंटरव्यू शुरू

Sanjay Gupta | Aug 30, 2024, 12:05 IST
Share
यशवंत क्लब
यशवंत क्लब

यशवंत क्लब में 185 सदस्यता आवेदकों में से 100 को ही सदस्यता मिलेगी। जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू और बैलेटिंग के बाद 85 लोग बाहर हो सकते हैं ।

यशवंत क्लब (YC) में नई सदस्यता के लिए विवादों के बाद हाईप्रोफाइल आवेदक सामने आ चुके हैं। कुल 185 सदस्यों के फार्म स्वीकार किए गए हैं। इसमें से प्रारंभिक 1 से 75 नंबर वालों को अभी इंटरव्यू के लिए मैनेजिंग कमेटी ने बुलाया है। क्लब अभी 50 आवेदकों को प्रोवीजनल सदस्यता (बीते साल के 25 और इस साल के लिए 25) प्रदान करेगा। इसके बाद अगले चरण में 25-25 करके कुल सौ सदस्य बनाएगा।

इंटरव्यू शुरू हो गए, रोज 8-10 को बुला रहे

क्लब में पहले एक से 75 नंबर वालों को मैनेजिंग कमेटी ने इंटरव्यू के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। यह दो- तीन मिनट ही चलता है। रोज आठ से दस आवेदकों के इंटरव्यू हो रहे है, जो सप्ताह भर में निपट जाएंगे। इसके बाद इन सभी से सदस्यता शुल्क ( 25 लाख फीस और 4.50 लाख रुपए टैक्स- कुल 29.50 लाख रुपए) लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार ,अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे

बैलेटिंग कमेटी में 34 वोट चाहिए होंगे

जानकारी के अनुसार, इसके बाद यह नाम बैलेटिंग कमेटी में जाएंगे जो 50 सदस्यों की होती है। इसमें हर आवदेक को सदस्य बनाना या नहीं इसके लिए वोट डलेंगे, कम से कम सामने वाले को 34 वोट लगेंगे। सबसे ज्यादा वोट जो हासिल करेगा, उन 50 सदस्यों को स्थाई सदस्यता दी जाएगी, बाकी की फीस लौटा दी जाएगी।

85 आवेदक होंगे क्लब से बाहर

सौ सदस्य बनाए जाएंगे यानी 185 में से 85 आवेदक बाहर होंगे। कई लोगों को हो सकता है कि इंटरव्यू और बैलेटिंग कमेटी तक जाने का ही मौका नहीं आए। माना जा रहा है कि 120 नंबर के बाद जो भी सदस्यता आवेदक है, उन्हें सदस्यता मिलना मुश्किल है, क्योंकि सौ सीट पहले ही भर जाएंगी। क्लब की बैठक में केवल सौ को ही सदस्यता देने का प्रस्ताव पास हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब में द सूत्र की खबर के बाद गर्माया सदस्यता का मुद्दा, सदस्यों ने उठाई नामों के खुलासा करने, लॉटरी से सदस्यता देने की मांग

इन बड़े लोगों को सदस्यता मिलना मुश्किल

बडे़ हाईप्रोफाइल लोगों ने सदस्यता के फार्म तो ले लिए, लेकिन मैनेजिंग कमेटी ने खास, असरदार और अपने वालों को प्राथमिकता में आगे रखा है। कहने को भले ही सदस्यता आवेदन क्रम के लिए ड्रा की बात आ रही है, लेकिन यह क्लब में किसी के सामने नहीं हुआ है। सदस्यता आवेदन में 120 नंबर के बाद आने वाले प्रमुख लोगों में अक्षत चेलावत, कबीर चुग, अमरिंदर घुम्मन, अजय मिश्रा, हर्षित चुग, संजय दासौद, गौरव छाबड़ा व अन्य शामिल है।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर यशवंत क्लब मामला
  • Indore Yashwant Club
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • Yashwant Club
  • यशवंत क्लब
  • इंदौर यशवंत क्लब सदस्यता
  • Yashwant Club New Membership
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा