यशंवत क्लब YC ने 75 हाईप्रोफाइल लोगों को दी प्रोवीजनल क्लब सदस्यता, इसमें पत्रकार, भूमाफिया व पूर्व विधायक के पुत्र, बिल्डर शामिल
Sanjay Gupta | Sept 07, 2024, 17:07 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T170638.801
अब क्लब ने इन 75 सदस्यों की सूची जारी कर दी है और बताया है कि इन्हें प्रोवीजनल सदस्यता दे दी गई है। इसमें कई दागदार चेहरे भी है, खैर क्लब मैनेजिंग कमेटी को इससे फर्क नहीं पड़ता। एक बार सदस्यता के विवाद में आए दबाव के बाद कमेटी किसी विवाद में नहीं पड़ रही है
INDORE. यशवंत क्लब (YC) में नई सदस्यता के दावेदार 185 सदस्यों की सूची का खुलासा 22 अगस्त को करने के बाद द सूत्र ने बताया था। इसमें से केवल 75 सदस्यों की सूची आएगी और उसमें भी बाद में 25 बाहर होंगे। अब क्लब ने इन 75 सदस्यों की सूची जारी कर दी है और बताया है कि इन्हें प्रोवीजनल सदस्यता दे दी गई है। इसमें कई दागदार चेहरे भी है, खैर क्लब मैनेजिंग कमेटी को इससे फर्क नहीं पड़ता। एक बार सदस्यता के विवाद में आए दबाव के बाद कमेटी किसी विवाद में नहीं पड़ रही है और जो भी रसूखदार सामने आया, सभी को फार्म दिए और अब प्रोवीजनल सदस्यता भी दे दी। बाकी उन्होने बैलेटिंग कमेटी के जिम्मे छोड़ दिया है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इन सभी सदस्यों ने सदस्यता शुल्क 25 लाख रुपए के साथ ही जीएसटी के 4.50 लाख रुपए यानी कुल 29.50 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। सशर्त सभी को प्रोवीजनल सदस्यता प्रदान कर दी गई है। इसमें शहर के कई हाईप्रोफाइल गणमान्य शामिल है, जिसमें बिल्डर, पत्रकार, डॉक्टर, अधिवक्ता सहित सभी वर्ग के लोग है।
![WhatsApp Image 2024-09-07 at 16.54.57]()
इन 75 में से कौन 50 को स्थाई सदस्यता मिलेगी यह अब क्लब की बैलेटिंग कमेटी तय करेगी जिसमें 50 सदस्य होंगे। यह कमेटी मैनेजिंग कमेटी द्वारा गठित होगी जिसमें क्लब के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ सदस्यों को लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसमें एक तय वोट प्रतिशत पाने वालों को ही सदस्यता दी जाएगी और 25 को बाहर किया जाएगा। यह प्रक्रिया नवंबर माह में होने की बात कही जा रही है।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला, एमपीसीजी गुरूसिंघ सभा के मोनू उर्फ हरपाल सिंह भाटिया, पत्रकार हरीश फतेहचंदानी, व्यापमं घोटाले के आरोपी सुरेश भदौरिया के पुत्र मयंक भदौरिया, सुमित आनंद, सुशील सतवानी, लोकायुक्त जांच में उलझे चंद्रावत पराक्रम सिंह, भूमाफिया बॉबी छाबड़ा का बेटा सनवीर सिंह छाबड़ा, रोहित पंडित, हितेंद्र मेहता व अन्य शामिल है।
लिस्ट में कुल 185 लोगों के नाम है, इसमें से अभी लिस्ट में प्रथम 75 लोगों के इंटरव्यू लेकर प्रोवीजनल सदस्यात दी गई है। अगले साल फिर 25-25 करके और 50 सदस्य बनाए जाएंगे। यानी कुल 185 में से कम दमदार और रसूख वाले 85 सदस्य बाहर हो जाएंगे। इसके लिए बताया गया है कि यह 75 नाम ड्रा करके निकाले गए हैं लेकिन यह सभी मैनेजिंग कमेटी ने बंद कमरे में किया है। वहीं लिस्ट में नाम देखकर ही साफ दिख रहा है कि प्रभावशाली लोगों को महत्व दिया गया है, ताकि आगे जाकर किसी तरह की सदस्यता को लेकर रूकावट नहीं आए।
इसके साथ ही लिस्ट में बिल्डर संजय दासौद, विवेक दम्मानी, अमित वाधवानी, नीलेश काबरा, अक्षत चेलावत, कबीर चुग, अजय आसुदानी, अमरिंदर सिंह घुम्मन, डॉ. अजय देसाई, हर्षित चुग, गौरव छाबड़ा व अन्य शामिल है।
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
29.50 लाख रुपए की है सदस्यता
WhatsApp Image 2024-09-07 at 16.54.57
बैलेटिंग कमेटी भविष्य तय करेगी
75 की लिस्ट में यह है प्रमुख चेहरे शामिल
लिस्ट में कुल 185 नाम, अभी 75 को बनाएंगे सदस्य
75 के बाद बाकी लिस्ट में यह है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman