राकेश गोटिया की मौत पर थाने का घेराव करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री अंचल सोनकर
जबलपुर में युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस अफसर पर भड़के पूर्व मंत्री, बोले- सुधर जाओ नहीं तो थाने में घुसकर मारूंगा
Amresh Kushwaha | Updated:
पूर्व मंत्री के तीखे बोल
जबलपुर में सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाराज लोग शव लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने थाने का घेराव किया और कहा आरोपितों को संरक्षण दे रही पुलिस...
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर कर दी गई। इस घटना से नाराज लोग शव लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री अंचल सोनकर और भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंचकर थाने का घेराव किया।
पूर्व मंत्री ने घटना के लिए खुलेआम अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप थाने में पदस्थ उप निरीक्षक पर लगाया। साथ ही उन्होंने पुलिस को चेताया कि सुधर जाओं वरना सुधारने के लिए थाने में घुसकर मारूंगा।
ये खबर भी पढ़िए...आज दमोह दौरे पर सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों से बंधवाएंगे राखी
घमापुर थाना के चांदमारी निवासी राकेश गोटियां (31) एक इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी में सेल्स मैन का काम करता था। गुरुवार 1 अगस्त की रात राकेश अपने दोस्त सनी और शुभम के साथ ग्वारीघाट स्थित ससुराल से वापस घर आ रहा था। रास्ते में नवीन दुर्गा मंदिर के पास राकेश ने देखा कि कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। यह देखकर राकेश ने बाइक रोक दी। ऐसे में वो लोग राकेश को मारने के लिए दौड़े, तो राकेश ने बाइक चालू की और भागने लगा।
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से नर्मदा नदी का पुल धंसा, डायवर्ट किए जा रहे वाहन
इस दौरान आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। ऐसे में गोली राकेश के सिर में जा लगी। गोली लगते ही राकेश और उसकी बाइक समेत सनी और शुभम सड़क पर गिर गए। यह देखकर आरोपी वहां से भाग गए।
राकेश को उसके साथी सनी और शुभम अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी सनी ने राकेश के भाई अमृत को दी। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसके सिर में फंसी गोली निकाली।
![राकेश गोटिया की मौत पर थाने का घेराव करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री अंचल सोनकर]()
मामले में घमापुर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि मामले में शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तीन टीमें बनाई गई हैं, जो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हत्या की वारदात के बाद परिजनों समेत नाराज लोगों शुक्रवार 2 अगस्त को शव लेकर थाने पहुंचे। उनके समर्थन में पूर्व मंत्री सोनकर सैकड़ो समर्थकों के साथ घमापुर थाने पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि, लगातार हत्या, लूट और चोरी की वारदातें हो रही है। थाना प्रभारी और उनका स्टाफ अपराधियों पर शिकंजा कसने की जगह उन्हें संरक्षण दे रहे है। जिस कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। इस पर वहां मौजूद सीएसपी राजेश राठौर ने पूर्व मंत्री को समझाने का प्रयास किया, तो वे भड़क गए। ऐसे में पूर्व मंत्री ने पुलिस को चेताया कि सुधर जाओं वरना सुधारने के लिए थाने में घुसकर मारूंगा।
थाने पहुंचे पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने थाने के एसआई शिवगोपाल गुप्ता पर भी कई आरोप लगाए। बताया कि गुप्ता का तबादला खमरिया थाने कर दिया गया है, इसके बावजूद थाना प्रभारी व अन्य अफसरों से मिलीभगत कर गुप्ता घमापुर में ही जमे हुए हैं। यह जानकारी आला अधिकारियों को लगी, तो गुप्ता को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया।
पूर्व मंत्री ने घटना के लिए खुलेआम अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप थाने में पदस्थ उप निरीक्षक पर लगाया। साथ ही उन्होंने पुलिस को चेताया कि सुधर जाओं वरना सुधारने के लिए थाने में घुसकर मारूंगा।
ये खबर भी पढ़िए...आज दमोह दौरे पर सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों से बंधवाएंगे राखी
जानें क्या है पूरा मामला...
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से नर्मदा नदी का पुल धंसा, डायवर्ट किए जा रहे वाहन
आरोपियों ने सिर में मारी गोली
इलाज से पहले ही राकेश की मौत
शिवा नाम के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व मंत्री ने पुलिस को हड़काया
एसआई को किया लाइन हाजिर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
By Umeshwari Baghel
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad