CG में महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, आज से भरेंगे फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट के बिना भी महिलाएं ले सकेंगी लाभ....

Pratibha Rana | Feb 05, 2024, 09:03 IST
Share
CG में महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, आज से भरेंगे फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट के बिना भी महिलाएं ले सकेंगी लाभ....
CG में महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, आज से भरेंगे फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट के बिना भी महिलाएं ले सकेंगी लाभ....

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की सबसे महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का आवेदन आज से किया जाएगा। इसी संबंध में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की सबसे महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का आवेदन आज से किया जाएगा। इसी संबंध में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक अगर महिला लाभार्ती के पास मोबाइल नहीं है तो वो इसकी जगह राशन कार्ड की फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ जमा कर सकती है। इसके साथ ही महिला के विवाहित होने के संबंध में अगर उनके पास विवाह पंजीयन दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू हो जाएगी। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खाते में भेजे जाएंगे। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त अंतराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को जारी होगी।

20 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू होगी। आज 5 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तारीख 20 फरवरी है। मार्च में इसकी पहली किस्त भी आ जाएगी। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को राज्य सरकार से प्रतिमाह 1 हजार रुपए आर्थिक मदद मिलेगी।

ये महिलाएं होंगी पात्र

  • प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं भी पात्र होंगी।
  • 1 जनवरी 2024 महिला की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना की पात्र होंगी।
  • पेंशन वाली महिलाओं को भी मिलेगा फायदा
  • सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने की स्थिति में बाकी अंतर की राशि मिलेगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज
  • खुद का और पति का आधार कार्ड
  • खुद का और पति का पैन कार्ड
  • विवाह का प्रमाण पत्र
  • महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के लाभ:

  • इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।

पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाएं आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें:

  • इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए, महिलाएं छत्तीसगढ़ सरकार की वेबसाइट पर जा सकती हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए, महिलाएं अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या तहसील कार्यालय में जा सकती हैं।
  • महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था।
  • योजना का प्रभाव
  • महतारी वंदन योजना का राज्य की महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में मदद मिली है।

इस साइट से करें अप्लाई

  • ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता हैं।
Tags:
  • Mahtari Vandana Yojana
  • Chhattisgarh Modi Guarantee
  • Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana
  • Mahtari Vandana Yojana Details
  • Mahtari Vandana Yojana Update
  • महतारी वंदना योजना
  • छत्तीसगढ़ मोदी गारंटी
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना
  • महतारी वंदना योजना विवरण
  • महतारी वंदना योजना अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा