गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले: BJP मुख्यालय में बैठकर दंगे की रणनीति बनाते हैं उनके नेता, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Vikram Jain | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले: BJP मुख्यालय में बैठकर दंगे की रणनीति बनाते हैं उनके नेता, मोदी सरकार पर साधा निशाना
गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले: BJP मुख्यालय में बैठकर दंगे की रणनीति बनाते हैं उनके नेता, मोदी सरकार पर साधा निशाना

गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दंगा भड़काने वाली पार्टी बताया।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा हाई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दंगा भड़काने वाली पार्टी बता दिया।

महंगाई और बेरोजगारी पर चुप है बीजेपी के नेता

मंगलवार को राजस्थान सरकार के मंत्री और सिविल लाइंस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी नेताओं को काम पर बात करनी चाहिए, राजस्थान से 25 सांसद हैं। उन्होंने अपने काम का हिसाब नहीं दिया। ईआरसीपी को लेकर बीजेपी राजनीति कर रही है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी पर चुनाव में जो वादे किए थे, उसे पर कोई बीजेपी नेता नहीं बोल रहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति करती है।

महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आगे कहा कि पिछले 9 सालों में नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, पेट्रोल डीजल जैसे जनता को परेशान करने वाले मुद्दे लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में 70 रुपए में पेट्रोल मिलता था। अब कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी महंगा पेट्रोल बेचा जा रहा है।

धर्म की राजनीति करती है बीजेपी

खाचरियावास ने आगे कहा कि बीजेपी मुख्यालय में बैठकर उनके नेता दंगा करने की रणनीति बनाते हैं। मैंने मंदिर के पुजारी को कहा है कि रात के समय मंदिर की निगरानी करें। मंदिर के ताला लगाएं। देश को आज बीजेपी से सावधान रहना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि देश में 400 सालों से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई साथ रह रहे हैं, मंदिर-मस्जिद जयपुर की शान है। लेकिन पलायन के नाम पर बीजेपी माहौल बना रही है। चुनाव के समय बीजेपी धर्म की राजनीति करने लगती है। शहर के लोगों का यहां और गांव, दोनों जगह मकान है। परिवार बढ़ता है तो इसको बीजेपी पलायन का नाम दे देती है।

Tags:
  • Jaipur News
  • जयपुर न्यूज
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Minister Pratap Singh Khachariyawas
  • BJP accused of instigating riots
  • Congress candidate Pratap Singh Khachariyawas
  • मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
  • बीजेपी पर दंगा भड़काने का आरोप
  • कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच