PCC दफ्तर के सामने मं​​​​त्रोच्चार के साथ मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, CM शिवराज को बताया नौटंकीबाज, जानें चुनाव पर क्या बोले बाबा

Vikram Jain | Sept 10, 2023, 24:00 IST
Share
PCC दफ्तर के सामने मं​​​​त्रोच्चार के साथ मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, CM शिवराज को बताया नौटंकीबाज, जानें चुनाव पर क्या बोले बाबा
PCC दफ्तर के सामने मं​​​​त्रोच्चार के साथ मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, CM शिवराज को बताया नौटंकीबाज, जानें चुनाव पर क्या बोले बाबा

भोपाल में मिर्ची बाबा ने PCC दफ्तर के सामने मं​​​​त्रोच्चार के साथ मुंडन कराया। इस दौरान बाबा ने सीएम शिवराज को नौटंकीबाज बताया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कार्यालय कार्यालय के बाहर शनिवार को मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरी ने अपना मुंडन कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ अपना मुंडन कराया। इस दौरान मिर्ची बाबा की आंखों से आंसू भी आ गए। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को नौटंकीबाज बताया। कहा कि उनके चलते ही मैंने मुंडन कराया हैं।

क्या बोले मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने कहा कि 'मैं निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर और बचपन से नागा हूं। आज मैं चिल्ला चिल्ला कर कहता हूं कि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता डरेगी। लेकिन भारत का संन्यासी नहीं डरेगा।

महाकाल मंदिर में मिर्ची बाबा ने किया था हंगामा

मिर्ची बाबा तीन दिन पहले ही बुधवार को रेप केस में बरी होने के बाद जेल से बाहर आए। शुक्रवार को बाबा उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे थे। जहां गर्भगृह में जाने से रोकने पर उन्होंने हंगामा किया था। मंदिर में ही चिल्लाते हुए उन्होंने कहा था - 'हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना'।

मिर्ची बाबा ने सीएम शिवराज सिंह पर लगाए आरोप

मिर्ची बाबा ने सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, शिवराज ने घोटाले किए हैं। मध्यप्रदेश को खोखला किया है। अधिकारियों का ट्रांसफर पैसा लेकर किया। एक संत के ऊपर शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कमलनाथ की तारीफ की। कहा कि उनके लिए प्रचार करूंगा। मिर्ची बाबा ने आगे कहा कि मेरे ऊपर बलात्कारी होने का आरोप लगाया गया। जबकि मैं निर्दोष साबित हुआ। मेरे ऊपर लगे आरोपों का जवाब अब कौन देगा? उन्होंने कहा, जिस तरीके से साधुओं को फंसाया जा रहा है। यह भारत का अपमान है। राष्ट्र का अपमान है। जो वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे हैं।

जनता की अदालत सीएम शिवराज को देगी जवाब और सत्ता विहीन करेगी

पीपीसी दफ्तर के सामने ही मुंडन कराने को लेकर मिर्ची बाबा ने कहा कि पीसीसी के सामने मुंडन इसलिए कराया क्योंकि मेरा घर है। यह मेरा द्वार है। इसके साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ की सराहना करते हुए कहा, कमलनाथ ने संतों को पट्टे दिए। गौ माताओं के लिए गौशाला बनवाई। कभी संतों से द्वेष भावना नहीं रखी। मिर्ची बाबा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता की अदालत लगेगी, जो सीएम शिवराज को जवाब देगी और सत्ता विहीन करेगी। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा और कमलनाथ के लिए घर-घर जाकर वोट मागूंगा। वहीं महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलने पर बाबा ने कहा कि महाकाल में इसलिए प्रवेश नहीं दिया जाता है। क्योंकि लोगों को मालूम है कि महात्मा पर कांग्रेस की सील लगी है। महात्मा कांग्रेस का है। लोगों ने मान लिया है कि महात्मा पर कांग्रेस की सील लगी है। मैं न आज डरा हूं न कल डरा था।

जानें मिर्ची बाबा को क्यों हुई थी जेल और कैसे चर्चा में आए थे...

मिर्ची बाबा पर रायसेन की निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। मामले में पीड़ित महिला ने 8 अगस्त 2022 को भोपाल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था। अगले दिन यानी 9 अगस्त 2022 को पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। बता दे कि मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे, मिर्ची बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 5 क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। साथ ही मिर्ची बाबा ने यह भी ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Mirchi Baba got tonsured
  • Mirchi Baba got tonsured in front of PCC office
  • Mirchi Baba called CM Shivraj a gimmick
  • accused CM Shivraj
  • मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन
  • PCC दफ्तर के सामने मिर्ची बाबा का मुंडन
  • मिर्ची बाबा ने सीएम शिवराज को कहा नौटंकीबाज
  • सीएम शिवराज पर आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग