8 दिन से अटके मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2 सप्ताह अच्छी बारिश के आसार, आज से हो सकती है बारिश की शुरूआत

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
8 दिन से अटके मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2 सप्ताह अच्छी बारिश के आसार, आज से हो सकती है बारिश की शुरूआत

Bhopal. बिपरजॉय नाम का चक्रवती तूफान अब उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, इसके कारण मानूसनी हवाओं को यह अपनी ओर खींचेगा जिससे 8 दिनों से दक्षिण भारत में अटका मानसून आगे बढ़ने लगा है। जिसके चलते अब बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शुरूआत कुछ राज्यों में सोमवार से हो चुकी है। वहीं उत्तर भारत में बारिश की शुरूआत आज 20 जून से होने की संभावना है। 



लेट हो गया मानसून




वैसे तो देश के दक्षिणी छोर पर मानसून की आमद 1 जून से मानी जाती है लेकिन इस बार मानसून केरल में भी 5 दिन की देरी से पहुंचा था। मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून का आगमन हो जाता है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां भी मानसून 5 दिन की देरी से ही पहुंच सकता है। मानूसन के ताजा हालात की बात करें तो अभी तक इस सीजन में देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और मध्यभार और दक्षिणी हिस्से में कम बारिश हुई है। पूरे देश की बात की जाए तो अब तक 33 फीसदी कम बारिश हुई है। सिर्फ उत्तर पश्चिम भारत में 37 फीसदी ज्यादा बारिश हुई, जिसके पीछे बिपरजॉय एक बड़ा कारण है। इस बार देश में प्री मानसून बारिश भी सामान्य से कम रही है। सिर्फ गुजरात और राजस्थान में यह 189 और 315 फीसदी ज्यादा हुई। 




  • यह भी पढ़ें 


  • शाजापुर में नकली सोना गिरवी रख ले लिया करोड़ों का लोन, 50 को झांसा देकर पास कराए लोन, बैंककर्मी और वैल्यूअर की मिलीभगत से हुआ घपला




  • मानसून में देरी के पीछे यह वजह



    मानसून की इस लेटलतीफी के पीछे एक बड़ा कारण बिपरजॉय तूफान रहा। इसे 10 जून तक बिहार और उत्तर पूर्व तक पहुंच जाना था, लेकिन बिपरजॉय की वजह से यह 19 जून को इस क्षेत्र तक पहुंच पाया है। 19 जून तक मानसून का एक छोर झारखंड, बंगाल और आंध्र प्रदेश तक बढ़ चुका है। हालांकि इसका पश्चिमी छोर अभी भी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में ही अटका है। 



    आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक अगले दो हफ्ते देश में अच्छी बारिश के संकेत हैं। मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली शाखा सक्रिय हो रही है, इससे मानसून दो से तीन दिन में आंध्र प्रदेश के बचे हिस्सों के साथ तेलंगाना, ओडिशा में प्रवेश करेगा। इसके बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के बचे हिस्सों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की भी संभावना है।



    निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत के अनुसार बिपरजॉय अब उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ये मानसूनी हवाओं को खींचेगा और मानसून को पूर्वी भारत में आगे बढ़ने में मदद करेगा। 20 जून से मध्य व पूर्वी यूपी और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।


    आज से हो सकती है बारिश अच्छी बारिश के आसार मानसून ने पकड़ी रफ्तार it may rain from today chances of good rains Monsoon has gained momentum
    Advertisment